नगर पंचायत अजीतमल बाबरपुर तिराहे से पुलिस पिकेट नदारत जाम में फंसी स्कूल बसें बच्चों को करना पड़ा परेशान का सामना जहरखुरानी के शिकार व्यक्ति को रेलवे पुलिस ने स्टेशन पर उतारा हलियापुर थाना क्षेत्र में एटीएम कार्ड बदलकर खाते से रुपये उड़ाने का मामला सामने आया हमीरपुर में दो युवकों के बीच जमकर मारपीट, वीडियो वायरल राष्ट्रीय मतदाता दिवस पर पुलिस अधीक्षक कार्यालय शाहजहाँपुर में गरिमामय शपथ ग्रहण कार्यक्रम का आयोजन
---Advertisement---

भारतीय कृषक दल का जन सत्याग्रह 13वें दिन भी जारी

By Ten News One Desk

Published on:

76 Views

भारतीय कृषक दल का जन सत्याग्रह 13वें दिन भी जारी

टेन न्यूज़ ii 03 जनवरी 2026 ii पप्पू आंसरी @ कटरा (शाहजहांपुर)।
तिलहर क्षेत्र में किसानों की विभिन्न समस्याओं को लेकर भारतीय कृषक दल द्वारा चलाया जा रहा जन सत्याग्रह शुक्रवार को 13वें दिन भी पूरी मजबूती और उत्साह के साथ जारी रहा।

सत्याग्रह स्थल पर बड़ी संख्या में किसान, सामाजिक कार्यकर्ता और स्थानीय नागरिक मौजूद रहे। दिनभर नारेबाजी और विचार गोष्ठियों के माध्यम से किसान एकता का संदेश दिया गया।

भारतीय कृषक दल के राष्ट्रीय महासचिव प्रमोद यादव ‘जनसेवक’ ने कहा कि गाय और सांड की समस्या को लेकर अधिकारी लगातार गलत जानकारी दे रहे हैं। गौशालाओं के नाम पर आने वाला चारा और दाना भ्रष्टाचार की भेंट चढ़ रहा है, जबकि किसान आज भी आवारा पशुओं से परेशान है।

उन्होंने आरोप लगाया कि किसानों की एमएसपी को हड़पने वाले भ्रष्ट अधिकारी और धान माफिया अब भयभीत हैं। प्रमोद यादव ने कहा कि योगी सरकार में ऐसे अधिकारियों को कोई नहीं बचा सकता और उन्हें जेल जाना ही होगा।

उन्होंने कहा कि यह जन सत्याग्रह है और इसकी आग में भ्रष्टाचार जरूर जलेगा। किसान अब जाग चुका है और अपने अधिकारों के लिए हर स्तर पर संघर्ष कर रहा है।

इस दौरान सत्याग्रह स्थल पर प्रथम शिक्षिका माता सावित्री बाई फुले की जयंती भी श्रद्धा के साथ मनाई गई। वक्ताओं ने उनके शिक्षा और सामाजिक समानता के संघर्ष को याद किया।

वरिष्ठ समाजसेवियों ने आंदोलन को नैतिक समर्थन देते हुए किसानों की मांगों को जायज बताया। किसानों ने स्पष्ट किया कि मांगें पूरी होने तक आंदोलन जारी रहेगा।

Published On:

Follow Us On

---Advertisement---

Leave a Comment