• Sat. Apr 18th, 2026

Ten News One

Short Breaking News All Trending Topic Hindi

तिलहर में सावित्रीबाई फुले की जयंती पर श्रद्धांजलि अर्पित

ByTen News One Desk

Jan 4, 2026
56 Views

तिलहर में सावित्रीबाई फुले की जयंती पर श्रद्धांजलि अर्पित


टेन न्यूज़ !! ०४ जनवरी २०२६ !! अमुक सक्सेना, तिलहर/शाहजहांपुर

तिलहर। भारत की प्रथम महिला शिक्षिका एवं महान समाज सुधारक सावित्रीबाई फुले जी की जन्म जयंती के अवसर पर तिलहर में उन्हें कोटि-कोटि नमन करते हुए पुष्प अर्पित किए गए। इस अवसर पर उनके शिक्षा, महिला सशक्तिकरण और सामाजिक समानता के लिए किए गए ऐतिहासिक योगदान को स्मरण किया गया।

कार्यक्रम में उपस्थित लोगों ने कहा कि सावित्रीबाई फुले ने उस दौर में शिक्षा की अलख जगाई, जब समाज में महिलाओं और वंचित वर्गों को पढ़ने का अधिकार तक नहीं था। उन्होंने न केवल बालिकाओं की शिक्षा को बढ़ावा दिया, बल्कि सामाजिक कुरीतियों के खिलाफ भी मजबूती से आवाज उठाई।

इस अवसर पर अपना दल (एस) के जिला महासचिव एवं एडवोकेट सूर्य कुमार गंगवार ने सावित्रीबाई फुले जी के चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। उन्होंने कहा कि सावित्रीबाई फुले का जीवन आज भी समाज के लिए प्रेरणास्रोत है और उनके बताए मार्ग पर चलकर ही एक समान, शिक्षित और जागरूक समाज का निर्माण किया जा सकता है।

कार्यक्रम के दौरान उपस्थित लोगों ने सावित्रीबाई फुले जी के विचारों को जन-जन तक पहुंचाने और उनके आदर्शों को अपनाने का संकल्प भी लिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!