• Mon. Aug 17th, 2026

Ten News One

Short Breaking News All Trending Topic Hindi

कन्नौज में भारत की प्रथम महिला शिक्षिका एवं नारी शिक्षा की अग्रदूत की 195वीं जयंती श्रद्धा और सम्मान के साथ मनाई गई

ByTen News One Desk

Jan 4, 2026
92 Views

कन्नौज में भारत की प्रथम महिला शिक्षिका एवं नारी शिक्षा की अग्रदूत की 195वीं जयंती श्रद्धा और सम्मान के साथ मनाई गई


टेन न्यूज़ !! ०४ जनवरी २०२6 !! प्रभाष चन्द्र ब्यूरो, कन्नौज

कन्नौज में भारत की प्रथम महिला शिक्षिका एवं नारी शिक्षा की अग्रदूत माता सावित्रीबाई फुले की 195वीं जयंती श्रद्धा और सम्मान के साथ मनाई गई। इस अवसर पर समाजवादी पार्टी कार्यालय में पुष्पांजलि सभा एवं संगोष्ठी का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में उपस्थित सपा नेताओं और कार्यकर्ताओं ने सावित्रीबाई फुले के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें नमन किया।

संगोष्ठी को संबोधित करते हुए समाजवादी युवजन सभा के प्रदेश उपाध्यक्ष हसीब हसन एवं कन्नौज विधानसभा अध्यक्ष पी.पी. सिंह वघेल ने कहा कि सावित्रीबाई फुले ने जिस साहस और संकल्प के साथ नारी शिक्षा की अलख जगाई, वह आज भी समाज के लिए प्रेरणास्रोत है। उन्होंने कहा कि महिलाओं को शिक्षित और सशक्त बनाकर ही सामाजिक समानता और प्रगति का लक्ष्य प्राप्त किया जा सकता है।

वक्ताओं ने सावित्रीबाई फुले के संघर्षपूर्ण जीवन, सामाजिक कुरीतियों के विरुद्ध उनके योगदान और शिक्षा के माध्यम से समाज परिवर्तन के उनके प्रयासों को याद किया। कार्यक्रम में चंद्रभान दोहरे, अजय कश्यप, तुफैल अहमद, दीपक यादव, नितिन कनौजिया, मोहम्मद दानिश, रवि पाल सहित अनेक सपा नेता और कार्यकर्ता मौजूद रहे।

अंत में उपस्थित लोगों ने सावित्रीबाई फुले के विचारों को आत्मसात कर समाज में शिक्षा और समानता को बढ़ावा देने का संकल्प लिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed

error: Content is protected !!