• Sat. Apr 18th, 2026

Ten News One

Short Breaking News All Trending Topic Hindi

तिलहर कोतवाल राकेश कुमार सिंह को दी गई भव्य विदाई, नवागत कोतवाल जुगल किशोर पाल का हुआ स्वागत

ByTen News One Desk

Jan 4, 2026
62 Views

तिलहर कोतवाल राकेश कुमार सिंह को दी गई भव्य विदाई, नवागत कोतवाल जुगल किशोर पाल का हुआ स्वागत


टेन न्यूज़ !! ०४ जनवरी ०२६ !! अमुक सक्सेना, तिलहर/शाहजहांपुर । तिलहर कोतवाली में लगभग 15 माह तक सेवाएं देने वाले कोतवाल राकेश कुमार सिंह को शनिवार को नागरिकों, व्यापारियों और पुलिस स्टाफ की ओर से भावभीनी विदाई दी गई। इस अवसर पर कोतवाली परिसर में आयोजित समारोह में उन्हें फूल-मालाएं पहनाकर एवं अंगवस्त्र ओढ़ाकर सम्मानित किया गया।

गौरतलब है कि पुलिस अधीक्षक राजेश द्विवेदी द्वारा जनपद स्तर पर किए गए तबादलों के तहत कोतवाल राकेश कुमार सिंह को प्रभारी जांच प्रकोष्ठ की जिम्मेदारी सौंपी गई है, जबकि कटरा में तैनात रहे जुगल किशोर पाल को तिलहर कोतवाली की कमान दी गई है।

शनिवार अपराह्न चार बजे आयोजित विदाई समारोह में व्यापार मंडल अध्यक्ष सौरभ गुप्ता रवि, हितेश गुप्ता रिंकू, इंद्रभान सिंह वीनू, प्रधान अनुरुद्ध यादव पहलवान सहित अन्य गणमान्य लोगों ने राकेश कुमार सिंह को सम्मानित किया। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के युवराज सिंह द्वारा केक कटवाकर उन्हें विदाई दी गई। नवागत कोतवाल जुगल किशोर पाल ने भी मिठाई खिलाकर उन्हें शुभकामनाओं के साथ विदा किया।

समारोह में इंस्पेक्टर क्राइम सुनील यादव, उपनिरीक्षक प्रमोद कुमार, नितिन कुमार सहित बड़ी संख्या में पुलिसकर्मी व पत्रकार मौजूद रहे। वहीं राष्ट्रीय गौ रक्षक संघ की मंडल अध्यक्ष रीना सक्सेना सहित अन्य लोगों ने नवागत कोतवाल जुगल किशोर पाल का बुके व देव चित्र भेंट कर स्वागत किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!