• Mon. Jun 8th, 2026

Ten News One

Short Breaking News All Trending Topic Hindi

उप जिला निर्वाचन अधिकारी संजय कुमार पाण्डेय की अध्यक्षता में उप-निर्वाचन से सम्बन्धित ई0वी0एम0 की कमीशनिंग कार्य हेतु अधिकारियों एवं कर्मचारियों को प्रशिक्षण दिया गया

ByTen News One Desk

May 1, 2024
269 Views

उप जिला निर्वाचन अधिकारी संजय कुमार पाण्डेय की अध्यक्षता में उप-निर्वाचन से सम्बन्धित ई0वी0एम0 की कमीशनिंग कार्य हेतु अधिकारियों एवं कर्मचारियों को प्रशिक्षण दिया गया



टेन न्यूज़ !! 01 मई २०२४ !! डीपी सिंह डेस्क@ शाहजहांपुर


उप जिला निर्वाचन अधिकारी संजय कुमार पाण्डेय की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में लोकसभा सामान्य निर्वाचन-2024 तथा 136-ददरौल विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र के उप-निर्वाचन से सम्बन्धित ई0वी0एम0 की कमीशनिंग कार्य हेतु समस्त सहायक रिटर्निंग आफिसर्स, तहसीलदार, नायब तहसीलदार सहित सम्बन्धित अधिकारियों एवं कर्मचारियों को प्रशिक्षण दिया गया।

उप जिला निर्वाचन अधिकारी संजय कुमार पाण्डेय ने बताया कि जीएफ कॉलेज में 03 मई को प्रातः 09ः00 बजे से प्रारम्भ किया जायेगा।

बैठक के दौरान आयोग की गाइडलाइन्स के अनुसार कमीशनिंग कार्य करने के लिए विभिन्न बिन्दुओं पर चर्चा की गयी। उन्होने कहा कि इलेक्ट्रानिक वोटिंग मशीनों का कमिशनिंग करने के लिए मशीन के बारे में सही प्रकार से जानकारी प्राप्त कर लें। इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीनों के कमिशनिंग में सभी अधिकारी कर्मचारी अपने दायित्वों को भलीभांति निर्वहन करें।

इस दौरान नगर मजिस्ट्रेट प्रवेन्द्र कुमार, जिला कृषि अधिकारी श्री सतीश चन्द्र पाठक सहित सम्बन्धित अधिकारी मौजूद रहे।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!