• Thu. Jul 23rd, 2026

Ten News One

Short Breaking News All Trending Topic Hindi

शाहजहांपुर में प्रेक्षकों व प्रत्याशियों एवं अभिकर्ताओं की मौजूदगी में संपन्न हुआ बीयू,सीयू एवं वीवीपेट का द्वितीय रेंडमाइजेशन

ByTen News One Desk

May 1, 2024
243 Views

शाहजहांपुर में प्रेक्षकों व प्रत्याशियों एवं अभिकर्ताओं की मौजूदगी में संपन्न हुआ बीयू,सीयू एवं वीवीपेट का द्वितीय रेंडमाइजेशन



टेन न्यूज़ !! 01 मई २०२४ !! डीपी सिंह डेस्क न्यूज़@ शाहजहांपुर


भारत निर्वाचन आयोग द्वारा लोकसभा सामान्य निर्वाचन 2024 को सकुशल रूप से संपन्न करने के लिए सामान्य प्रेक्षक बाबूलाल गोयल, जिला निर्वाचन अधिकारी उमेश प्रताप सिंह, पुलिस प्रेक्षक राजीव रंजन, व्यय प्रेक्षक अंबालाल नायक ने

27 शाहजहांपुर लोकसभा संसदीय क्षेत्र तथा 136 ददरौल विधानसभा क्षेत्र के उप निर्वाचन के प्रत्याशियों व निर्वाचन अभिकर्ताओं की उपस्थिति में कलेक्ट्रेट स्थित एनआईसी कक्ष में बीयू,सीयू एवं वीवीपेट का विधानसभा वार द्वितीय रेंडमाइजेशन का कार्य संपन्न हुआ। जिला निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि 3 मई से जीएफ कॉलेज में कमिश्निंग का कार्य प्रारंभ किया जाएगा।

इस अवसर पर उप जिला निर्वाचन अधिकारी संजय कुमार पाण्डेय, नगर मजिस्ट्रेट प्रवेन्द्र कुमार सहित अन्य अधिकारी, प्रत्याशी व निर्वाचन अभिकर्ता मौजूद रहे।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!