जनसुनवाई में एसपी कन्नौज ने सुनी फरियादियों की समस्याएं कन्नौज दौरे पर अखिलेश यादव, तिर्वा में खेल कॉम्प्लेक्स का वादा मीरानपुर कटरा में बिजली विभाग की सख्ती, बकायेदारों के कटे कनेक्शन हेलीकॉप्टर से हुई दुल्हन की विदाई, हमीरपुर में बना चर्चा का विषय कन्नौज में प्रथम बार आयोजित हुआ संत कबीर उत्सव, लोक कला और भक्ति रस में सराबोर हुआ नगर कन्नौज
---Advertisement---

हमीरपुर : गांव की चौपाल में पंचायत सचिव और सदस्य के बीच जमकर मारपीट, वीडियो वायरल

By Ten News One Desk

Published on:

10 Views

हमीरपुर : गांव की चौपाल में पंचायत सचिव और सदस्य के बीच जमकर मारपीट, वीडियो वायरल

टेन न्यूज़ !! १८ जनवरी २०२६ !! अभय द्विवेदी ब्यूरो, हमीरपुर।
जनपद हमीरपुर के बिवांर थाना क्षेत्र अंतर्गत करगांव गांव में गांव की चौपाल पर पंचायत सचिव और पंचायत सदस्य के बीच जमकर मारपीट का मामला सामने आया है। इस पूरी घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिससे प्रशासनिक महकमे में हड़कंप मच गया है।

जानकारी के अनुसार पंचायत सदस्य एवं कोटेदार द्वारा पंचायत सचिव से सीसी सड़क निर्माण से जुड़े ब्योरे की मांग की गई थी। आरोप है कि जानकारी मांगने पर पंचायत सचिव भड़क गया और पंचायत सदस्यों के साथ अभद्रता करने लगा। देखते ही देखते विवाद इतना बढ़ गया कि दोनों पक्षों के बीच हाथापाई शुरू हो गई।

स्थिति बिगड़ती देख मौके पर डायल 112 पुलिस को बुलाना पड़ा। सूचना पर पहुंची पुलिस ने हस्तक्षेप कर मामले को शांत कराया और दोनों पक्षों को समझा-बुझाकर अलग किया।

घटना के बाद ग्रामीणों में आक्रोश है और पंचायत सचिव पर भ्रष्टाचार के आरोप लगाते हुए कार्रवाई की मांग की जा रही है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।

रिपोर्टर: अभय द्विवेदी
लोकेशन: जिला हमीरपुर

Published On:

Follow Us On

---Advertisement---

Leave a Comment