UP Panchayat Chunav-2026 : त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव 2026 की घोषणा को लेकर बड़ी Update, मंत्री OP राजभर के बयान…? मुंबई घूमने गए कटरा के दो युवकों की ट्रेन से गिरकर मौत, घरों में मचा कोहराम तिलहर कोतवाली की पीस कमेटी बैठक का बहिष्कार, व्यापारी नेता व सभासद नाराज़ औरैया: स्कूल के बाहर छात्र की बेल्ट से पिटाई, वीडियो वायरल होने पर पुलिस जांच शुरू औरैया में सपा नेताओं की एसआईआर को लेकर अहम बैठक, वोटर लिस्ट की सुरक्षा पर जोर
---Advertisement---

औरैया में सपा नेताओं की एसआईआर को लेकर अहम बैठक, वोटर लिस्ट की सुरक्षा पर जोर

By Ten News One Desk

Published on:

5 Views

औरैया में सपा नेताओं की एसआईआर को लेकर अहम बैठक, वोटर लिस्ट की सुरक्षा पर जोर

टेन न्यूज़ ii 04 फरवरी 2026 ii रामजी पोरवाल ब्यूरो,
औरैया।
समाजवादी पार्टी द्वारा ब्लॉक औरैया क्षेत्र के बीएलए, बूथ प्रभारी, जोनल प्रभारी एवं सेक्टर प्रभारियों की एसआईआर (स्पेशल इंटेंसिव रिवीजन) के संबंध में एक महत्वपूर्ण बैठक रॉयल सिटी गार्डन में आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष सर्वेश बाबू गौतम ने की।

अपने अध्यक्षीय संबोधन में जिलाध्यक्ष ने कहा कि एसआईआर का कार्य अंतिम चरण में है और बचे हुए समय में प्रत्येक पदाधिकारी व कार्यकर्ता की नैतिक जिम्मेदारी है कि वह मतदाता सूची का गंभीरता से परीक्षण करे। उन्होंने निर्देश दिए कि जिन मतदाताओं के नाम सूची में शामिल नहीं हो पाए हैं, उन्हें तत्काल जुड़वाया जाए। साथ ही जिन मतदाताओं को नोटिस जारी हुए हैं, उनका समय से जवाब दिलाने पर भी जोर दिया गया।

उन्होंने कार्यकर्ताओं से संबंधित बीएलओ से प्रारूप-7 की जानकारी लेकर यह सुनिश्चित करने को कहा कि किसी भी वैध मतदाता का नाम सूची से न कटने पाए।

बैठक में मौजूद जिला प्रभारी समरथ पाल ने कहा कि कार्यकर्ता पार्टी नेतृत्व की मंशा के अनुरूप पूरी निष्ठा से जिम्मेदारी निभाएं। उन्होंने मताधिकार की सुरक्षा को लोकतांत्रिक दायित्व बताते हुए संगठन को बूथ स्तर तक सक्रिय रहने का आह्वान किया।

इस अवसर पर जिला उपाध्यक्ष महेंद्र, जिला महासचिव ओम प्रकाश ओझा, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य श्याम बाबू यादव, अनवर सिंह यादव, भगवती देवी निषाद, अनिल तिवारी, राजकुमार गौतम, गणेश सिंह, लालता शंखवार, प्रसाद नन्नू यादव, गुड्डू सेंगर, पुष्पेंद्र यादव, अजय यादव, अरविंद वर्मा सहित बड़ी संख्या में पार्टी कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Published On:

Follow Us On

---Advertisement---

Leave a Comment