कन्नौज में 36 केंद्रों पर लगा मुख्यमंत्री आरोग्य स्वास्थ्य मेला, 1996 मरीजों को मिला लाभ अपर जिलाधिकारी ने तहसील का किया औचक निरीक्षण साफ-सफाई, जनसुनवाई व अभिलेखों के रख-रखाव पर दिए आवश्यक निर्देश सपा के राज्य सभा संसद प्रयोगशाला का किया उद्घाटन दो बाइक के आमने-सामने भिड़ंत मे पांच घायल तीन रेफर इंडियन इन्क्लूसिव पार्टी ने फूंका चुनावी बिगुल, रायबरेली में ‘जन चौपाल’ का आयोजन
---Advertisement---

औरैया: स्कूल के बाहर छात्र की बेल्ट से पिटाई, वीडियो वायरल होने पर पुलिस जांच शुरू

By Ten News One Desk

Published on:

17 Views

औरैया: स्कूल के बाहर छात्र की बेल्ट से पिटाई, वीडियो वायरल होने पर पुलिस जांच शुरू

टेन न्यूज़ ii 04 फरवरी 2026 ii ब्यूरो चीफ: रामजी पोरवाल
औरैया।

अजीतमल कोतवाली क्षेत्र के एक विद्यालय से जुड़ा मारपीट का मामला सामने आया है, जिसमें एक छात्र के साथ कथित तौर पर चार अन्य छात्रों ने बेल्ट से मारपीट की। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद पुलिस ने मामले का संज्ञान लिया है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार मंगलवार को एक वीडियो तेजी से वायरल हुआ, जिसमें कुछ छात्र एक अन्य छात्र को बेल्टों से पीटते नजर आ रहे हैं। वीडियो सामने आने के बाद पीड़ित छात्र के परिजन कोतवाली पहुंचे और लिखित तहरीर दी।

ग्राम गिरधारीपुर निवासी बेबी पत्नी राकेश कुमार ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि उनका पुत्र दिवांस कस्बे के एक विद्यालय में पढ़ता है। आरोप है कि सोमवार को विद्यालय की छुट्टी के बाद चार नामजद छात्रों ने गाली-गलौज करते हुए बेल्टों से उसकी पिटाई कर दी, जिससे उसे चोटें आईं।

कोतवाली प्रभारी निरीक्षक ललितेश त्रिपाठी ने बताया कि प्रथम दृष्टया छात्रों के बीच आपसी विवाद का मामला प्रतीत हो रहा है। तहरीर के आधार पर जांच की जा रही है और तथ्यों के अनुसार आगे की विधिक कार्रवाई की जाएगी।

पुलिस ने अभिभावकों से अपील की है कि बच्चों के बीच होने वाले विवादों को गंभीरता से लें और समय रहते संवाद के माध्यम से समाधान का प्रयास करें, ताकि इस तरह की घटनाओं की पुनरावृत्ति रोकी जा सके।

Published On:

Follow Us On

---Advertisement---

Leave a Comment