सुलतानपुर के एसएसपी कुंवर अनुपम सिंह का तबादला, जौनपुर में मिली नई तैनाती
विदाई समारोह में जनप्रतिनिधियों व गणमान्य लोगों ने दी शुभकामनाएं
टेन न्यूज़ ii 08 फरवरी 2026 ii राकेश सिंह ब्यूरो,
सुलतानपुर। जनपद के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक कुंवर अनुपम सिंह का तबादला जौनपुर जनपद में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के पद पर कर दिया गया है। तबादले की सूचना मिलते ही पुलिस विभाग सहित जनपद में प्रशासनिक हलचल तेज हो गई।
स्थानांतरण के बाद आयोजित विदाई कार्यक्रम में विभिन्न सामाजिक एवं राजनीतिक व्यक्तित्वों ने पहुंचकर उन्हें शुभकामनाएं दीं। इस अवसर पर समाजवादी पार्टी के पूर्व लोकसभा प्रत्याशी शकील अहमद ने शाल ओढ़ाकर एवं पुष्पगुच्छ भेंट कर एसएसपी को सम्मानित किया।
कार्यक्रम के दौरान वक्ताओं ने सुलतानपुर में उनके कार्यकाल की सराहना करते हुए कानून-व्यवस्था को सुदृढ़ बनाए रखने, अपराध नियंत्रण तथा जनसुनवाई जैसी पहलों को सकारात्मक बताया। उपस्थित लोगों ने उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
कुंवर अनुपम सिंह ने भी अपने संबोधन में जनपदवासियों, पुलिस कर्मियों एवं जनप्रतिनिधियों के सहयोग के लिए आभार व्यक्त किया।






