• Mon. Apr 20th, 2026

Ten News One

Short Breaking News All Trending Topic Hindi

विद्युत विभाग द्वारा सघन चेकिंग अभियान से ग्रामीण क्षेत्र में मचा हड़कंप

ByTen News One Desk

Feb 8, 2026
42 Views

विद्युत विभाग द्वारा सघन चेकिंग अभियान से ग्रामीण क्षेत्र में मचा हड़कंप


टेन न्यूज़ ii 08 फरवरी 2026 ii ब्यूरो चीफ रामजी पोरवाल
औरैया।

विद्युत उपकेंद्र अजीतमल के अवर अभियंता विजय कुमार के दिशा-निर्देशन में शुक्रवार को सघन चेकिंग एवं बकाया वसूली अभियान चलाया गया। अभियान के तहत दो टीमों का गठन किया गया, जिन्होंने ग्रामीण क्षेत्रों में एक साथ कार्रवाई कर बकायादार उपभोक्ताओं में खलबली मचा दी।

पहली टीम ने बीहड़ी क्षेत्र के ग्राम ज्ञानपुर प्रताप सिंह तथा भूरेपुर अड्डा में अभियान चलाते हुए 18 बड़े बकायादारों के विद्युत कनेक्शन काटे।

वहीं दूसरी टीम ने ग्राम हालेपुर में कार्रवाई करते हुए 30 बड़े बकायादारों के कनेक्शन विच्छेदित किए। एक साथ बड़ी संख्या में कनेक्शन कटने से बकाया बिल धारक उपभोक्ताओं में हड़कंप मच गया।

अवर अभियंता विजय कुमार ने बताया कि सघन चेकिंग अभियान के तहत हालेपुर, भूरेपुर अड्डा एवं ज्ञानपुर प्रताप सिंह में कार्रवाई की गई, जिसमें बड़ी संख्या में कनेक्शन काटे गए। साथ ही मौके पर ही करीब एक लाख रुपये की बकाया धनराशि वसूली गई।

उन्होंने बकायादार उपभोक्ताओं से अपील की है कि वे समय से विद्युत बिल जमा करें, अन्यथा आगे भी इसी प्रकार की कार्रवाई जारी रहेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!