• Sat. May 16th, 2026

Ten News One

Short Breaking News All Trending Topic Hindi

दो बाइक के आमने-सामने भिड़ंत मे पांच घायल तीन रेफर

ByTen News One Desk

Feb 8, 2026
64 Views

दो बाइक के आमने-सामने भिड़ंत मे पांच घायल तीन रेफर


तेज रफ्तार बनी हादसे की वजह तीन की हालत गंभीर


टेन न्यूज़ ii 08 फरवरी 2026 ii ब्यूरो चीफ रामजी पोरवाल
औरैया।

फफूँद थाना क्षेत्र के केशमपुर गांव के पास शनिवार को दो बाइकों की आमने-सामने टक्कर हो गई। हादसे में दोनों बाइकों पर सवार पांच लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। मौके पर चीख-पुकार मच गई।

राहगीरों की मदद से सभी घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र दिबियापुर पहुंचाया गया, जहां से तीन घायलों को हालत गंभीर होने पर मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया।

क्षैत्र के हरी का पुरवा निवासी शिवा पुत्र सुखवीर सिंह,सरवन पुत्र राधे और रोशन पुत्र महेंद्र एक बाइक से भीखेपुर में एक शादी समारोह में खाना बनाने जा रहे थे। इसी दौरान सामने से जुआ की मड़ैया निवासी राजीव पुत्र लज्जाराम और सोबरन पुत्र राजाराम बाइक से आ रहे थे।

केशमपुर के पास दोनों बाइकों की आमने-सामने भिड़ंत हो गई। टक्कर इतनी तेज थी कि सभी सवार सड़क पर जा गिरे। हादसे में सोबरन के सिर में गंभीर चोट आई है, और सरवन के पैर में भी गंभीर चोट बताई जा रही है जबकि अन्य घायलों को भी चोटें आई हैं।

सूचना पर पहुंची एंबुलेंस से सभी घायलों को सीएचसी दिबियापुर ले जाया गया। यहां चिकित्सको ने प्राथमिक उपचार के बाद सरवन, सोबरन और रोशन को मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया। चिकित्सकों के अनुसार घायलों की हालत नाजुक बनी हुई है।

थाना अध्यक्ष अजय कुमार ने बताया कि दुर्घटना की जानकारी मिली है। किसी पक्ष की ओर से तहरीर दी गई है। तहरीर मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!