• Thu. Apr 2nd, 2026

Ten News One

Short Breaking News All Trending Topic Hindi

अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण ने किया थाना तिलहर का अर्धवार्षिक निरीक्षण, व्यवस्थाओं की गहन समीक्षा

ByTen News One Desk

Feb 12, 2026
35 Views

अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण ने किया थाना तिलहर का अर्धवार्षिक निरीक्षण, व्यवस्थाओं की गहन समीक्षा


टेन न्यूज़ !! १२ फरवरी २०२६ !! शाहजहांपुर/तिलहर। पुलिस अधीक्षक शाहजहांपुर के निर्देशन में अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण द्वारा थाना तिलहर का अर्धवार्षिक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान थाना परिसर में तैनात पुलिस बल ने उन्हें विधिवत सलामी दी, जिसे उन्होंने ग्रहण किया।

निरीक्षण के क्रम में थाना कार्यालय, मुहर्रिर कक्ष, सीसीटीएनएस कक्ष, अपराध रजिस्टर, हिस्ट्रीशीटर रजिस्टर, गैंगचार्ट, टॉप-10 अपराधी सूची, लंबित विवेचनाओं की प्रगति, मालखाना, हवालात, महिला हेल्प डेस्क, बैरक, भोजनालय, पेयजल व्यवस्था व साफ-सफाई की बारीकी से जांच की गई। अभिलेखों के निरीक्षण के दौरान अपराध पंजीकरण, विवेचना की गुणवत्ता, आरोप पत्र प्रेषण व लंबित मामलों के निस्तारण की समीक्षा की गई। विवेचकों को निर्देश दिए गए कि सभी विवेचनाएं निष्पक्ष, साक्ष्य आधारित और समयबद्ध हों, विशेषकर महिला व बाल अपराधों में संवेदनशीलता बरती जाए।

कानून-व्यवस्था की समीक्षा करते हुए संवेदनशील स्थलों पर गश्त, बीट पुलिसिंग मजबूत करने और असामाजिक तत्वों पर निगरानी बढ़ाने के निर्देश दिए गए। साइबर अपराध जागरूकता व जनसुनवाई को प्राथमिकता देने पर भी जोर दिया गया।

महिला शक्ति केंद्र, शस्त्रागार, मालखाना व हवालात का निरीक्षण कर सुरक्षा व स्वच्छता संबंधी आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। अंत में थाना प्रभारी व पुलिस टीम के कार्यों की सराहना करते हुए भविष्य में और बेहतर प्रदर्शन की अपेक्षा जताई गई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *