• Thu. Apr 2nd, 2026

Ten News One

Short Breaking News All Trending Topic Hindi

औरैया में फिल्मी ड्रामा: बिस्तर पर सांप की केंचुली छोड़कर युवती घर से गायब,गांव में ‘नागिन’ बनने की फैली अफवाह

ByTen News One Desk

Feb 12, 2026
38 Views

औरैया में फिल्मी ड्रामा: बिस्तर पर सांप की केंचुली छोड़कर युवती घर से गायब,गांव में ‘नागिन’ बनने की फैली अफवाह


टेन न्यूज़ !! १२ फरवरी २०२६ !! ब्यूरो चीफ रामजी पोरवाल, औरैया। जनपद के फफूंद थाना क्षेत्र में एक अजीबो गरीब मामला सामने आया है जहां पर एक युवती फिल्मी अंदाज में घर से गायब हो गई है, युवती के लापता होने का क्षेत्र में सनसनी फैल गई है, मामले ने पुलिस और ग्रामीणों को सोचने पर हैरान कर दिया। युवती ने अपने घर से भागने के लिए किसी फिल्मी पटकथा की तरह जाल बुना।

उसने अपने बिस्तर पर सांप की केंचुली रख दी,जिसे देख परिजनों और ग्रामीणों होश उड़ गए और चर्चा फैल गई कि युवती ‘इच्छाधारी नागिन’ बनकर कहीं चली गई है। सुबह जब परिजनों ने युवती का बिस्तर खाली देखा और वहां सांप की केंचुली पड़ी पाई, तो गांव में कोहराम मच गया। दोपहर तक यह बात पूरे इलाके में आग की तरह फैल गई, कि युवती का कायाकल्प हो गया है।

हालांकि, मौके पर पहुंची पुलिस ने जब ठंडे दिमाग से जांच शुरू की, तो अंधविश्वास के पर्दे फटने लगे। पुलिस की शुरुआती जांच में सामने आया कि युवती का गांव के ही एक युवक के साथ प्रेम प्रसंग चल रहा था और परिजन उसकी शादी कहीं और तय कर रहे थे। थाना प्रभारी अजय कुमार ने बताया कि यह पूरी घटना एक सुनियोजित साजिश का हिस्सा है। युवती ने भ्रम पैदा करने के लिए जानबूझकर बिस्तर पर केंचुली छोड़ी थी ताकि लोग उसे खोजने के बजाय चमत्कार मान लें। पुलिस ने तकनीकी टीम की मदद से युवती का मोबाइल फोन सर्विलांस पर ले लिया है।

लोकेशन मिली, पुलिस सूत्रों के मुताबिक सर्विलांस के जरिए युवती की लोकेशन ट्रैक कर ली गई है। पुलिस की एक टीम दबिश दे रही है और दावा किया जा रहा है कि युवती को जल्द ही बरामद कर लिया जाएगा। फिलहाल, पुलिस परिजनों से पूछताछ कर रही है और गांव में फैली अफवाहों को शांत कराने का प्रयास कर रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *