बेटे की शादी का कार्ड बांटने गए पिता की हुई मृत्यु पीलीभीत में टाइगर के हमले से महिला की मौत, जंगल किनारे मिला शव टेट पर छूट से इनकार पर भड़के शिक्षक, शिक्षा राज्य मंत्री का फूंका पुतला, मार्च में देशव्यापी आंदोलन की चेतावनी युवती को बहला-फुसलाकर ले जाने का मामला दर्ज आठ सूत्रीय मांगों को लेकर ट्रेड यूनियन को-ऑर्डिनेशन सेंटर का प्रदर्शन, प्रधानमंत्री के नाम सौंपा ज्ञापन
---Advertisement---

ट्रैक्टर से दबकर युवक की इलाज के दौरान मौत, परिवार में मचा कोहराम

By Ten News One Desk

Published on:

5 Views

ट्रैक्टर से दबकर युवक की इलाज के दौरान मौत, परिवार में मचा कोहराम

टेन न्यूज़ !! १२ फरवरी २०२६ !!  ब्यूरो चीफ रामजी पोरवाल
औरैया। नगर पंचायत अटसू चौकी क्षेत्र के वार्ड गांधीनगर, कुलुरूहुआ में मंगलवार शाम एक दर्दनाक सड़क हादसे में 24 वर्षीय युवक की ट्रैक्टर से दबकर मौत हो गई। हादसे की खबर मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया, घटना से गांव में शोक की लहर दौड़ गई। मृतक अपने माता-पिता का इकलौता पुत्र था जिसकी एक वर्ष पूर्व शादी हुई थी, तथा माह की मासूम बच्ची का पिता भी था।

प्राप्त जानकारी के अनुसार नगर पंचायत अटसू के वार्ड गांधीनगर, कुलुरूहुआ निवासी अंशुल कुमार राजपूत पुत्र सत्यनारायण राजपूत उम्र 24 वर्ष बीते मंगलवार की शाम ट्रैक्टर के पैरदान पर खड़ा होकर कहीं जा रहा था। जो ट्रैक्टर मृतक अंशुल का ही बताया जा रहा है, जिसको गांव का ही एक अन्य व्यक्ति चला रहा था।

अंशुल के एक हाथ में टिफिन था और दूसरे हाथ से वह ट्रैक्टर को पकड़े हुए पायदान पर खड़ा था। जैसे ही ट्रैक्टर गांव के पास बनी एक पुलिया से गुजरा,अचानक दचका लगने से अंशुल का संतुलन बिगड़ गया। और उसका पैर फिसल गया जिससे वह ट्रैक्टर के बड़े वाले के नीचे आ गया। घटना से अंशुल गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। परिजन और ग्रामीण आनन-फानन में घायल अंशुल को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र अजीतमल ले गए, जहां चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद उसकी हालत गंभीर देखते हुए जिला अस्पताल रेफर कर दिया। जिला अस्पताल में इलाज के दौरान देर रात डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

बताया गया है कि अंशुल की शादी लगभग एक वर्ष पूर्व हुई थी और उसकी एक माह की पुत्री है। वह परिवार का इकलौता सहारा था। उसकी असमय मौत से पत्नी, माता-पिता और अन्य परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। घटना की सूचना पुलिस को दी गई है। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और आवश्यक कानूनी कार्रवाई में जुट गई है।

Published On:

Follow Us On

---Advertisement---

Leave a Comment