• Thu. Apr 2nd, 2026

Ten News One

Short Breaking News All Trending Topic Hindi

नवागत डीआईजी सोमेन बर्मा का सम्मान, अपराध निरोधक समिति ने सौंपी सहयोग की प्रतिबद्धता

ByTen News One Desk

Feb 12, 2026
42 Views

नवागत डीआईजी सोमेन बर्मा का सम्मान, अपराध निरोधक समिति ने सौंपी सहयोग की प्रतिबद्धता


टेन न्यूज़ !! १२ फरवरी २०२६ !! राकेश सिंह ब्यूरो, सुल्तानपुर

अयोध्या। उत्तर प्रदेश अपराध निरोधक समिति, लखनऊ के प्रदेश चेयरमैन कमलेश श्रीवास्तव के निर्देशन में अयोध्या मंडल के पदाधिकारियों ने नवागत अयोध्या मंडल पुलिस महानिरीक्षक (डीआईजी) सोमेन बर्मा से सिविल लाइन स्थित कार्यालय में शिष्टाचार भेंट की। इस अवसर पर पदोन्नति पर बधाई देते हुए मंडल सचिव एवं जेल विजिटर अमर बहादुर सिंह ने डीआईजी को पुष्पगुच्छ, स्मृति चिन्ह और अंगवस्त्र भेंट कर सम्मानित किया।

भेंटवार्ता के दौरान समिति पदाधिकारियों ने अयोध्या, सुल्तानपुर, अमेठी, अंबेडकरनगर और बाराबंकी जनपदों में समिति की भूमिका को प्रशासनिक सहयोग के साथ और प्रभावी बनाने का प्रस्ताव रखा। डीआईजी सोमेन बर्मा ने सामाजिक दायित्वों में समिति की सक्रियता की सराहना करते हुए प्रशासन के साथ समन्वय बढ़ाने का आश्वासन दिया।

मंडल सचिव अमर बहादुर सिंह ने कहा कि समिति पुलिस प्रशासन के निर्देशों का पालन करते हुए समाज को अपराधमुक्त बनाने के लिए निरंतर कार्य करती रहेगी। मंडल सहसचिव बाल गोविंद मौर्य ने भी पांचों जनपदों की ओर से आश्वस्त किया कि निष्क्रिय पदाधिकारियों के स्थान पर सक्रिय और ऊर्जावान कार्यकर्ताओं को जिम्मेदारी दी जाएगी।

समिति, जो 1938 से जेल मैनुअल के तहत कार्यरत है, विभिन्न सामाजिक, धार्मिक और आपात स्थितियों में प्रशासन के साथ समन्वय कर योगदान देती रही है।

इस अवसर पर विकास मौर्य, डॉ. राजेश कुमार, आशीष तिवारी, विनय सेन, आसिफ अंसारी, हैदर बेग, राहुल दूबे, डॉ. समीम खान, दीपक तिवारी, डॉ. बाबूराम, सुशील कुमार मौर्य और संदीप कुमार सहित कई पदाधिकारी उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *