बेटे की शादी का कार्ड बांटने गए पिता की हुई मृत्यु पीलीभीत में टाइगर के हमले से महिला की मौत, जंगल किनारे मिला शव टेट पर छूट से इनकार पर भड़के शिक्षक, शिक्षा राज्य मंत्री का फूंका पुतला, मार्च में देशव्यापी आंदोलन की चेतावनी युवती को बहला-फुसलाकर ले जाने का मामला दर्ज आठ सूत्रीय मांगों को लेकर ट्रेड यूनियन को-ऑर्डिनेशन सेंटर का प्रदर्शन, प्रधानमंत्री के नाम सौंपा ज्ञापन
---Advertisement---

आठ सूत्रीय मांगों को लेकर ट्रेड यूनियन को-ऑर्डिनेशन सेंटर का प्रदर्शन, प्रधानमंत्री के नाम सौंपा ज्ञापन

By Ten News One Desk

Published on:

3 Views

आठ सूत्रीय मांगों को लेकर ट्रेड यूनियन को-ऑर्डिनेशन सेंटर का प्रदर्शन, प्रधानमंत्री के नाम सौंपा ज्ञापन

टेन न्यूज़ !! १२ फरवरी २०२६ !! प्रभाष चन्द्र ब्यूरो , लोकेशन: कन्नौज, उत्तर प्रदेश

जनपद कन्नौज में ट्रेड यूनियन को-ऑर्डिनेशन सेंटर (टीयूसी) के बैनर तले कार्यकर्ताओं ने कलेक्ट्रेट प्रांगण में प्रदर्शन कर अपनी आठ सूत्रीय मांगों को लेकर जोरदार आवाज उठाई। प्रदर्शन का नेतृत्व प्रदेश सचिव सुभाष चंद्र दोहरे ने किया।

प्रदर्शन के दौरान सुभाष चंद्र दोहरे ने कहा कि श्रमिकों और कर्मचारियों की विभिन्न समस्याओं को लंबे समय से नजरअंदाज किया जा रहा है। उन्होंने सरकार से मांग की कि श्रमिक हितों की रक्षा, न्यूनतम वेतन में वृद्धि, ठेका प्रथा पर रोक, सामाजिक सुरक्षा की गारंटी सहित आठ प्रमुख मांगों पर तत्काल प्रभाव से ठोस निर्णय लिया जाए।

इसके उपरांत भारत के प्रधानमंत्री के नाम संबोधित ज्ञापन प्रशासनिक अधिकारी जगदीश दीक्षित को सौंपा गया। ज्ञापन में श्रमिक वर्ग की समस्याओं का उल्लेख करते हुए शीघ्र समाधान की मांग की गई है।

इस मौके पर प्रदेश सचिव सुभाष चंद्र दोहरे के साथ दुर्योधन, जिला अध्यक्ष महेंद्र सिंह, जिला महासचिव प्रेमचंद सहित अन्य पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे।

व्हाइट – सुभाष चंद्र दोहरे, प्रदेश सचिव

Published On:

Follow Us On

---Advertisement---

Leave a Comment