• Thu. Apr 2nd, 2026

Ten News One

Short Breaking News All Trending Topic Hindi

टेट पर छूट से इनकार पर भड़के शिक्षक, शिक्षा राज्य मंत्री का फूंका पुतला, मार्च में देशव्यापी आंदोलन की चेतावनी

ByTen News One Desk

Feb 12, 2026
46 Views

टेट पर छूट से इनकार पर भड़के शिक्षक, शिक्षा राज्य मंत्री का फूंका पुतला, मार्च में देशव्यापी आंदोलन की चेतावनी


शिक्षण के अलावा कोई कार्य न करने का ऐलान


टेन न्यूज़ !! १२ फरवरी २०२६ !! ब्यूरो चीफ रामजी पोरवाल, औरैया। टेट प्रकरण में सामूहिक छूट दिए जाने से सरकार के इनकार पर उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ के आह्वान पर सोमवार को प्रदेशभर के जिला मुख्यालयों पर शिक्षकों ने शिक्षा राज्य मंत्री जयंत चौधरी का पुतला फूंका। शिक्षकों ने एकजुट होकर सरकार के खिलाफ जोरदार विरोध प्रदर्शन किया और चेताया कि यदि टेट जैसे महत्वपूर्ण मुद्दे पर शीघ्र सकारात्मक निर्णय नहीं लिया गया तो मार्च माह में टीचर फेडरेशन ऑफ इंडिया के बैनर तले देशव्यापी आंदोलन किया जाएगा।

शिक्षक संघ के पदाधिकारियों ने बताया कि दिनांक 9 फरवरी 2026 को सांसद लालजी वर्मा को दिए गए ज्ञापन के उत्तर में शिक्षा राज्य मंत्री द्वारा भेजे गए पत्र में स्पष्ट किया गया है कि टेट मामले में सामूहिक छूट देने का सरकार का कोई इरादा नहीं है। इस पत्र के सामने आने के बाद शिक्षकों में भारी रोष व्याप्त है।

प्रदर्शन के दौरान शिक्षकों ने ऐलान किया कि आंदोलन की स्थिति में वे शिक्षण कार्य के अतिरिक्त कोई भी प्रशासनिक दायित्व नहीं निभाएंगे। एसआईआर, जनगणना, निर्वाचन समेत अन्य सरकारी कार्यों से शिक्षक स्वयं को अलग रखेंगे। जिला मुख्यालय पर निकाला मार्च जनपद औरैया में जिला अध्यक्ष अखिलेश चंद्र यादव के नेतृत्व में शिक्षकों ने जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी कार्यालय से मार्च निकालते हुए जिला अधिकारी कार्यालय तक प्रदर्शन किया। इस दौरान नारेबाजी करते हुए शिक्षकों ने सरकार से जल्द समस्या के समाधान की मांग की।

सैकड़ों शिक्षक रहे मौजूद

प्रदर्शन में जिला कोषाध्यक्ष अशोक भास्कर, नीरज कुमार, विक्रम दत्त, ओमकार यादव, ओमेंद्र चौहान, अनिल यादव, वरिष्ठ उपाध्यक्ष सुनील यादव, संजय सेंगर, कमलेश चतुर्वेदी, बुद्ध पाल यादव, पंकज कठेरिया, पंकज त्रिपाठी, अनिरुद्ध यादव, विवेक बाजपेई, गिरीश चंद्र यादव, अनिल दोहरे, राधा कृष्ण कठेरिया,ओम नारायण पाल सहित श्रीमती सुमन बाथम,पूनम द्विवेदी, उषा गौतम, अरुण यादव,अमित यादव, कमलेश्वर बाजपेई, देवांशु श्रीवास्तव,आशु यादव समेत सैकड़ों शिक्षक उपस्थित रहें।शिक्षकों ने स्पष्ट किया कि जब तक टेट प्रकरण का समाधान नहीं होगा, तब तक उनका संघर्ष जारी रहेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *