• Thu. Apr 2nd, 2026

Ten News One

Short Breaking News All Trending Topic Hindi

बेटे की शादी का कार्ड बांटने गए पिता की हुई मृत्यु

ByTen News One Desk

Feb 12, 2026
54 Views

बेटे की शादी का कार्ड बांटने गए पिता की हुई मृत्यु


टेन न्यूज़ !! १२ फरवरी २०२६ !! पप्पू अंसारी, मीरानपुर कटरा/शाहजहांपुर। क्षेत्र के ग्राम लाई खेड़ा निवासी जिलानी खान अपनी पत्नी जीनत बेगम के साथ रविवार को ससुराल शाहजहांपुर बेटे की शादी का कार्ड बांटने गए थे। पत्नी जीनत बेगम को ससुराल में छोड़कर सोमवार की शाम को घर वापस आ रहे थे।

लेकिन सुबह तक जिलानी घर नहीं पहुंचे तब परिजनों को चिंता हुई। तलाश करने पर परिजनों को पता चला बिलपुर रेलवे स्टेशन के पास दोनों रेलवे ट्रैक के बीच में एक शव पड़ा हुआ है उनके बेटे अदनान ने मौके पर जाकर देखा तो पिता जिलानी खान का शव पड़ा हुआ था। घर में शादी की खुशियां मातम में बदल गई।

जीआरपी और फतेहगंज थाने की पुलिस मौके पर पहुंची घटनास्थल फतेहगंज पूर्वी होने के कारण वहां की पुलिस ने आगे की कार्रवाई की।

जिलानी के भाई असिदल्लाह ने बताया कि भाई बाइक मिस्त्री थे उनके बेटे आशू खान का 23 मार्च को निकाह होना है। फतेहगंज पूर्वी थाना प्रभारी निरीक्षक संतोष कुमार सिंह ने बताया ट्रेन से गिरकर मृत्यु की आशंका लग रही है

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *