तिलहर में हाईवे पर भीषण हादसा, डीसीएम चालक की मौत तिलहर में नायब तहसीलदार के किराए के मकान में चोरी, ताले तोड़कर खंगाला घर, पुलिस जाँच में जुटी  रायबरेली: जन सुविधा केंद्र संचालक से लूट का खुलासा, अमेठी के दो शातिर लुटेरे गिरफ्तार जलालाबाद पुलिस ने अवैध तमंचा व कारतूस सहित एक अभियुक्त गिरफ्तार कटरा थाने में त्योहारों को लेकर पीस कमेटी की बैठक संपन्न
---Advertisement---

हमीरपुर में तेज रफ्तार ट्रकों की आमने-सामने भिड़ंत, दो चालक घायल

By Ten News One Desk

Published on:

5 Views

हमीरपुर में तेज रफ्तार ट्रकों की आमने-सामने भिड़ंत, दो चालक घायल

टेन न्यूज़ !! १३ फरवरी २०२६ !! रिपोर्ट : अभय द्विवेदी ब्यूरो, लोकेशन: हमीरपुर

हमीरपुर जनपद के जलालपुर थाना क्षेत्र के राजामऊ गांव के पास शुक्रवार को तेज रफ्तार दो ट्रकों की आमने-सामने जोरदार भिड़ंत हो गई।

टक्कर इतनी भीषण थी कि दोनों ट्रकों के केबिन के परखच्चे उड़ गए और वाहनों के आगे के हिस्से पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गए। हादसे में दोनों ट्रकों के चालक गंभीर रूप से घायल हो गए।

दुर्घटना के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई और राहगीरों की भीड़ एकत्र हो गई।
घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची और तत्काल राहत एवं बचाव कार्य शुरू कराया।

पुलिस ने एंबुलेंस बुलाकर दोनों घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) छानी भिजवाया, जहां उनका उपचार जारी है। चिकित्सकों के अनुसार घायलों की हालत स्थिर बताई जा रही है।

प्रारंभिक जांच में हादसे का कारण तेज रफ्तार और लापरवाही से वाहन चलाना माना जा रहा है।

पुलिस ने दोनों क्षतिग्रस्त ट्रकों को क्रेन की सहायता से सड़क किनारे हटवाकर यातायात बहाल कराया। मामले में आवश्यक विधिक कार्रवाई की जा रही है।

रिपोर्टर – अभय द्विवेदी
लोकेशन – जिला हमीरपुर

Published On:

Follow Us On

---Advertisement---

Leave a Comment