• Thu. Apr 2nd, 2026

Ten News One

Short Breaking News All Trending Topic Hindi

जलालाबाद पुलिस ने अवैध तमंचा व कारतूस सहित एक अभियुक्त गिरफ्तार

ByTen News One Desk

Feb 13, 2026
44 Views

जलालाबाद पुलिस ने अवैध तमंचा व कारतूस सहित एक अभियुक्त गिरफ्तार


टेन न्यूज़ !! १३ फरवरी २०२६ !! डेस्क न्यूज़, शाहजहांपुर

शाहजहाँपुर पुलिस द्वारा अपराध नियंत्रण एवं अवैध शस्त्र/शराब के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना जलालाबाद पुलिस को महत्वपूर्ण सफलता प्राप्त हुई है। पुलिस अधीक्षक शाहजहाँपुर के निर्देश, अपर पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) के निर्देशन तथा क्षेत्राधिकारी जलालाबाद के पर्यवेक्षण में प्रभारी निरीक्षक राजीव कुमार के नेतृत्व में यह कार्रवाई की गई।

संक्षिप्त विवरण के अनुसार, दिनांक 12.02.2026 को मुखबिर की सूचना पर पुलिस टीम ने अमित कौशल उर्फ छोटू (27 वर्ष), पुत्र राजेंद्र प्रसाद कौशल, निवासी सुभाषनगर मोहल्ला कानूनगोयान, कस्बा व थाना जलालाबाद, जनपद शाहजहाँपुर को भामाशाह पार्क मोड़ से पहले दाहिनी ओर स्थित एक प्लॉट के पास समय करीब 21:25 बजे गिरफ्तार किया। तलाशी के दौरान उसके कब्जे से एक अवैध तमंचा 315 बोर तथा एक जिंदा कारतूस 315 बोर बरामद किया गया।

बरामदगी के आधार पर थाना जलालाबाद में मु0अ0सं0 65/2026 धारा 3/25 आयुध अधिनियम के अंतर्गत अभियोग पंजीकृत किया गया है। पुलिस द्वारा अग्रिम विधिक कार्रवाई करते हुए अभियुक्त को माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया जा रहा है।

गिरफ्तार करने वाली टीम में शामिल रहे:
प्रभारी निरीक्षक राजीव कुमार, एसएसआई सकतावत सिंह, हे0का0 उवैश, का0 अभिषेक, का0 सुबोध कुमार व का0 सुमित कुमार।

पुलिस ने अवैध शस्त्रों के विरुद्ध अभियान आगे भी जारी रखने की बात कही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *