• Sat. Apr 18th, 2026

Ten News One

Short Breaking News All Trending Topic Hindi

कानून गोयान शिशु मंदिर में वार्षिकोत्सव धूमधाम से संपन्न

ByTen News One Desk

Feb 17, 2026
45 Views

कानून गोयान शिशु मंदिर में वार्षिकोत्सव धूमधाम से संपन्न


सांस्कृतिक कार्यक्रम और शारीरिक प्रदर्शन रहे आकर्षण का केंद्र


टेन न्यूज़ ii 17 फरवरी 2026 ii प्रभाष चन्द्र ब्यूरो, कन्नौज

कन्नौज स्थित कानून गोयान क्षेत्र के सरस्वती शिशु मंदिर हायर सेकेंडरी स्कूल में संघ के 100 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में वार्षिकोत्सव कार्यक्रम का भव्य आयोजन किया गया।

कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्ज्वलन के साथ हुआ।
कार्यक्रम में त्याग और बलिदान की प्रतीक पन्ना धाय के जीवन पर आधारित लघु नाटिका ‘दीपदान’ की प्रभावशाली प्रस्तुति दी गई, जिसने दर्शकों को भावविभोर कर दिया।

विद्यार्थियों द्वारा प्रस्तुत देशभक्ति गीत, समूह नृत्य एवं सांस्कृतिक झांकियों ने समारोह में उत्साह का संचार किया।
शारीरिक प्रदर्शन कार्यक्रम विशेष आकर्षण का केंद्र रहे।

विद्यालय बैंड की धुन पर विद्यार्थियों ने विभिन्न योग आसनों का संतुलित प्रदर्शन किया। वहीं अग्नि चक्र से दो-दो छात्रों द्वारा एक साथ छलांग लगाने के साहसिक प्रदर्शन ने उपस्थित अभिभावकों और अतिथियों को आश्चर्यचकित कर दिया।

प्रधानाचार्य आशीष दीक्षित ने कहा कि विद्यालय में शिक्षा के साथ संस्कार और राष्ट्रभक्ति की भावना विकसित करना प्राथमिक उद्देश्य है। उन्होंने कार्यक्रम की सफलता के लिए समस्त शिक्षकों, अभिभावकों और विद्यार्थियों का आभार व्यक्त किया।
समारोह का समापन राष्ट्रगान के साथ हुआ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!