• Sun. Oct 25th, 2026

Ten News One

Short Breaking News All Trending Topic Hindi

तिलहर में ट्रैक्टर-ट्रॉली की टक्कर से बाइक सवार गंभीर घायल

ByTen News One Desk

Oct 25, 2026
2 Views

तिलहर में ट्रैक्टर-ट्रॉली की टक्कर से बाइक सवार गंभीर घायल


टेन न्यूज ।। 25 अक्टूबर 2026 ।। अमुक सक्सेना

तिलहर, शाहजहांपुर। तिलहर कोतवाली क्षेत्र में राष्ट्रीय राजमार्ग पर गैस एजेंसी के निकट अनियंत्रित ट्रैक्टर-ट्रॉली की चपेट में आने से बाइक सवार युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घायल को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया। प्राथमिक उपचार के बाद उसकी गंभीर हालत को देखते हुए राजकीय मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया।

जानकारी के अनुसार, नगर के मोहल्ला भक्शी निवासी अमन कश्यप मोटरसाइकिल से जा रहे थे। इसी दौरान तिलहर गैस एजेंसी के पास अनियंत्रित ट्रैक्टर-ट्रॉली ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी, जिससे वह सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए।

दुर्घटना के दौरान युवक के पास मिले 30 हजार रुपये पुलिस ने सुरक्षित रखे। बाद में ये रुपये घायल अमन कश्यप की मां को सौंप दिए गए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!