तेज रफ्तार बाइक की टक्कर से युवक की मौत, परिवार में मचा कोहराम महाविद्यालय में भारत स्काउट एवं गाइड शिविर का शुभारंभ 28 फरवरी को होने वाले विज्ञान कार्यक्रम के लिए तैयारियां जोरों पर कांग्रेसी नेताओं को पुलिस प्रशासन ने किया हाउस अरेस्ट, जिलाध्यक्ष साथियों संग घर के बाहर धरने पर बैठी जर्जर वैरिक की नीलामी में 3.01 लाख की सर्वोच्च बोली, कमलेंद्र सिंह बने सफल बोलीदाता
---Advertisement---

28 फरवरी को होने वाले विज्ञान कार्यक्रम के लिए तैयारियां जोरों पर

By Ten News One Desk

Published on:

3 Views

28 फरवरी को होने वाले विज्ञान कार्यक्रम के लिए तैयारियां जोरों पर

टेन न्यूज़ !! १९ फरवरी २०२६ !! ब्यूरो चीफ रामजी पोरवाल, औरैया। राष्ट्रीय विज्ञान दिवस के उपलक्ष में 28 फरवरी को प्रातः काल से स्वामी विवेकानंद इंटर कॉलेज शहर में विज्ञान कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। कार्यक्रम की तैयारियों को लेकर जिला समन्वयक मोहित सिंह द्वारा व्यापक संपर्क अभियान चलाया जा रहा है। उन्होंने विभिन्न विद्यालयों के प्रधानाचार्यों एवं प्रधानाध्यापकों से संवाद कर छात्र-छात्राओं की अधिकतम प्रतिभागिता सुनिश्चित करने का आग्रह किया है।

कार्यक्रम की शुरुआत प्रभात फेरी से होगी। इसके पश्चात कक्षा 6 से 12 तक के सभी प्रतिभागियों के लिए विज्ञान क्विज अनिवार्य रहेगा। क्विज के बाद विज्ञान मॉडल प्रतियोगिता, विज्ञान प्रयोग प्रदर्शन, पोस्टर प्रस्तुतीकरण तथा वाद-विवाद प्रतियोगिता आयोजित होंगी। वाद-विवाद का विषय “विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी का अत्यधिक उपयोग: वरदान या अभिशाप” निर्धारित किया गया है।

संपर्क किए गए विद्यालयों में पूर्व माध्यमिक विद्यालय सहार, डॉ आंबेडकर उच्चतर माध्यमिक विद्यालय सहार, वैदिक इंटर कॉलेज दिबियापुर, शयाम सखी स्मारक इण्टर कालेज सहायल, राजशाह कर्मयोगी इण्टर कालेज नगला हरी सिंह तथा जवाहर नवोदय विद्यालय तैयापुर शामिल हैं। कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों में वैज्ञानिक दृष्टिकोण और नवाचार को बढ़ावा देना है।

Published On:

Follow Us On

---Advertisement---

Leave a Comment