• Fri. Apr 17th, 2026

Ten News One

Short Breaking News All Trending Topic Hindi

विशेष पुनरीक्षण-2026: 43 हजार से अधिक आवेदन प्राप्त, राजनीतिक दलों से 8 मार्च तक दावे-आपत्तियां देने की अपील

ByTen News One Desk

Feb 20, 2026
40 Views

विशेष पुनरीक्षण-2026: 43 हजार से अधिक आवेदन प्राप्त, राजनीतिक दलों से 8 मार्च तक दावे-आपत्तियां देने की अपील


टेन न्यूज़ !! २० फरवरी २०२६ !! प्रभाष चंद्र ब्यूरो, लोकेशन: कन्नौज, उत्तर प्रदेश
भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार अर्हता तिथि 01.01.2026 के आधार पर विधानसभा निर्वाचक नामावलियों के विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण-2026 के अंतर्गत 10 फरवरी से 16 फरवरी 2026 तक प्राप्त प्रपत्र-6, 7 एवं 8 की सूचियां निर्धारित प्रारूप-9, 10, 11, 11क एवं 11ख पर मान्यता प्राप्त राजनीतिक दलों को साप्ताहिक रूप से उपलब्ध करा दी गई हैं।

सहायक जिला निर्वाचन अधिकारी विनीत कटियार ने सभी मान्यता प्राप्त राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों से अनुरोध किया है कि वे 8 मार्च 2026 तक अपने दावे एवं आपत्तियां स्वयं अथवा अपने बी.एल.ए. के माध्यम से संबंधित बी.एल.ओ. को उपलब्ध कराना सुनिश्चित करें।

7 जनवरी 2026 से 19 फरवरी 2026 तक प्राप्त प्रपत्रों का विधानसभा-वार विवरण इस प्रकार है— 196-छिबरामऊ में फार्म-6 के 17,316, फार्म-7 के 832 तथा फार्म-8 के 4,107 आवेदन प्राप्त हुए। 197-तिर्वा में फार्म-6 के 12,478, फार्म-7 के 273 एवं फार्म-8 के 2,166 प्रपत्र जमा हुए। वहीं 198-कन्नौज विधानसभा क्षेत्र में फार्म-6 के 13,724, फार्म-7 के 254 तथा फार्म-8 के 2,682 आवेदन प्राप्त हुए।

इस प्रकार कुल मिलाकर फार्म-6 के 43,518, फार्म-7 के 1,359 तथा फार्म-8 के 8,955 प्रपत्र प्राप्त हुए हैं। प्रशासन ने जेंडर रेशियो में सुधार के लिए अधिक से अधिक महिला मतदाताओं के पंजीकरण पर विशेष जोर देने की अपील की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!