• Sun. Apr 19th, 2026

Ten News One

Short Breaking News All Trending Topic Hindi

फर्रुखाबाद: फतेहगढ़ कचहरी में अधिवक्ता के चेम्बर में घुसा युवक, तमंचा तानकर मारपीट – हड़कंप

ByTen News One Desk

Feb 26, 2026
41 Views

फर्रुखाबाद: फतेहगढ़ कचहरी में अधिवक्ता के चेम्बर में घुसा युवक, तमंचा तानकर मारपीट – हड़कंप


टेन न्यूज ii 26 फरवरी 2026 ii तौफ़ीक़ फारुकी ब्यूरो
फर्रुखाबाद।

जनपद के फतेहगढ़ कचहरी परिसर में बुधवार दोपहर उस समय अफरा-तफरी मच गई जब एक युवक कथित रूप से अधिवक्ता के चेम्बर में तमंचा लेकर घुस आया और मारपीट कर जान से मारने की धमकी दी। पीड़ित अधिवक्ता ने मामले में थाना कोतवाली फतेहगढ़ में तहरीर देकर मुकदमा दर्ज किए जाने की मांग की है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार मोहल्ला न्यू बस्ती सिविल लाइन फतेहगढ़ निवासी अधिवक्ता रोहिताश कुमार पुत्र सुरेन्द्र सिंह ने अपने प्रार्थना पत्र में बताया कि वह उपभोक्ता फोरम के निकट स्थित चेम्बर में दोपहर लगभग 2:30 बजे कानूनी कार्य कर रहे थे।

तभी आयुष गुप्ता नामक युवक चेम्बर में घुस आया और गाली-गलौज करते हुए जान से मारने की धमकी देने लगा। आरोप है कि युवक ने तमंचा तान दिया और लात-घूंसों से मारपीट शुरू कर दी।

शोर सुनकर आसपास के अधिवक्ता मौके पर पहुंचे और बीच-बचाव कर आरोपी से तमंचा छीन लिया। इसके बाद अधिवक्ता को सुरक्षित बाहर निकाला गया। आरोप है कि कुछ देर बाद आरोपी के पिता योगेश गुप्ता भी मौके पर पहुंचे और उकसाने वाली बातें कही।

पीड़ित अधिवक्ता के अनुसार घटना में उन्हें खुली व बंद चोटें आई हैं। घटना की सूचना तत्काल पुलिस को दी गई। घटना के बाद कचहरी परिसर में अधिवक्ताओं में आक्रोश व्याप्त है और सुरक्षा व्यवस्था को लेकर चिंता जताई जा रही है।

इस संबंध में कोतवाल रणविजय सिंह ने बताया कि तमंचा बरामद कर लिया गया है। तहरीर प्राप्त हो चुकी है और मामले की जांच कर विधिक कार्रवाई की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!