• Sun. Apr 19th, 2026

Ten News One

Short Breaking News All Trending Topic Hindi

रायबरेली: संदिग्ध परिस्थितियों में किशोरी की मौत, लटका मिला, परिजनों ने लगाया सामूहिक दुष्कर्म और हत्या का आरोप

ByTen News One Desk

Feb 26, 2026
35 Views

रायबरेली: संदिग्ध परिस्थितियों में किशोरी की मौत, लटका मिला, परिजनों ने लगाया सामूहिक दुष्कर्म और हत्या का आरोप


टेन न्यूज़ ii 26 फरवरी 2026 ii  लोकेशन: लालगंज / रायबरेली, रिपोर्ट: वसीम खान, ब्यूरो
रायबरेली। लालगंज कोतवाली क्षेत्र के रणगांव में उस समय सनसनी फैल गई, जब संदिग्ध परिस्थितियों में एक किशोरी का शव घर के अंदर फांसी के फंदे से लटका मिला। घटना की जानकारी मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि मामले की हर पहलू से जांच की जा रही है।

परिजनों ने गंभीर आरोप लगाते हुए कहा है कि पास की एक फैक्ट्री में काम करने वाले चार युवकों ने किशोरी के साथ छेड़छाड़ और सामूहिक दुष्कर्म किया, जिसके बाद उसकी हत्या कर शव को फंदे से लटका दिया गया। परिजनों ने आरोपियों की तत्काल गिरफ्तारी और कड़ी कार्रवाई की मांग की है।

पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के सही कारणों का स्पष्ट खुलासा हो सकेगा। फिलहाल क्षेत्र में घटना को लेकर आक्रोश और तनाव का माहौल बना हुआ है। एहतियातन पुलिस बल तैनात किया गया है।

टेन न्यूज के लिए रायबरेली से ब्यूरो वसीम खान की रिपोर्ट।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!