• Sun. Apr 19th, 2026

Ten News One

Short Breaking News All Trending Topic Hindi

कन्नौज विकास भवन के हर्षवर्धन सभागार में दिव्यांगजनों की समस्याओं का हुआ त्वरित समाधान

ByTen News One Desk

Feb 26, 2026
37 Views

कन्नौज विकास भवन के हर्षवर्धन सभागार में दिव्यांगजनों की समस्याओं का हुआ त्वरित समाधान


राज्य आयुक्त, दिव्यांगजन की सुनाई में 5 आयुष्मान एवं 5 राशन कार्ड से जुड़े प्रकरणों में तत्काल राहत प्रदान हुई

राज्य आयुक्त, दिव्यांगजन 10 पात्र दिव्यांग लाभार्थियों को सहायक उपकरण वितरित किए

दिव्यांगो की हर संभव समस्या का निराकरण करने हेतु दिव्यांग विभाग तत्पर्य


टेन न्यूज़ !! २६ फरवरी २०२६ !! प्रभाष चन्द्र ब्यूरो, कन्नौज

राज्य आयुक्त, दिव्यांगजन डॉ. हिमांशु शेखर झा ने विकास भवन हर्षवर्धन सभागार में दिव्यांजनों की समस्याओं की सुनवाई की। इस जनसुनवाई कार्यक्रम में कुल 33 प्रकरण प्राप्त हुए, जिनमें विभिन्न प्रकार की समस्याएं एवं मांगें शामिल थीं

डॉ. झा ने प्रत्येक प्रकरण को गंभीरता से सुनते हुए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश प्रदान किए।

विशेष रूप से आयुष्मान योजना से संबंधित 5 प्रकरणों एवं राशन कार्ड से जुड़े 5 प्रकरणों का मौके पर ही निस्तारण कर लाभार्थियों को तत्काल राहत प्रदान की गई। इस दौरान 10 पात्र दिव्यांग लाभार्थियों को सहायक उपकरण भी वितरित किए गए, जिससे उनके दैनिक जीवन को अधिक सुगम एवं आत्मनिर्भर बनाने में सहायता मिलेगी

इस अवसर पर उपस्थित अधिकारियों को निर्देशित किया गया कि दिव्यांगजनों की समस्याओं के समाधान में संवेदनशीलता एवं तत्परता बरती जाए तथा लंबित प्रकरणों का शीघ्र निस्तारण सुनिश्चित किया जाए

डॉ. हिमांशु शेखर झा ने कहा कि शासन दिव्यांगजनों के अधिकारों एवं सुविधाओं के प्रति पूर्णतः प्रतिबद्ध है तथा उनकी समस्याओं के समाधान के लिए निरंतर प्रयास किए जा रहे हैं।

इस अवसर मुख्य विकास अधिकारी रामकृपाल चौधरी, जिला विकास अधिकारी नरेंद्र देव द्विवेदी, जिला दिव्यांग कल्याण अधिकारी महेंद्र प्रताप सिंह, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी संदीप कुमार, जिला समाज कल्याण अधिकारी वेद प्रकाश मिश्रा सहित संबंधित अधिकारीगण उपस्थित रहें
कन्नौज से प्रभाष चंद्र की खास रिपोर्ट

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!