• Sat. Apr 18th, 2026

Ten News One

Short Breaking News All Trending Topic Hindi

इंसानियत की मिसाल: तिलहर निवासी राजवीर सिंह ने एक दर्जन से अधिक पक्षियों को कैद से कराया मुक्त

ByTen News One Desk

Feb 26, 2026
119 Views

इंसानियत की मिसाल: तिलहर निवासी राजवीर सिंह ने एक दर्जन से अधिक पक्षियों को कैद से कराया मुक्त


टेन न्यूज़ !! २६ फरवरी २०२६ !! अमुक सक्सेना, तिलहर/शाहजहांपुर। Tilhar में इंसानियत और मानवता की एक प्रेरणादायक मिसाल देखने को मिली। नगर निवासी और बिजली विभाग में कार्यरत राजवीर सिंह ने पशु-पक्षियों के प्रति संवेदनशीलता दिखाते हुए एक दर्जन से अधिक पक्षियों को कैद से मुक्त कराया।

बताया जाता है कि कुछ पक्षियों को पिंजरों में बंद कर रखा गया था। इसकी जानकारी मिलने पर राजवीर सिंह मौके पर पहुंचे और संबंधित लोगों को समझाइश देते हुए पक्षियों को आजाद कराया। उन्होंने कहा कि पशु-पक्षियों के प्रति दया, करुणा और संवेदना रखना हम सभी का नैतिक दायित्व है।

पक्षियों को खुले आसमान में उड़ते देख मौके पर मौजूद लोगों ने राजवीर सिंह के इस मानवीय कदम की सराहना की। स्थानीय नागरिकों ने कहा कि इस तरह के कार्य समाज को सकारात्मक संदेश देते हैं और पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूकता बढ़ाते हैं।

राजवीर सिंह ने लोगों से अपील की कि वे पक्षियों को कैद में न रखें, बल्कि उनके प्राकृतिक जीवन का सम्मान करें। उन्होंने कहा कि इंसानियत का असली अर्थ यही है कि हम मूक प्राणियों के दर्द को समझें और उनके प्रति सहानुभूति रखें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!