औरैया में किशोरी से दुष्कर्म के आरोपी को 20 वर्ष की कठोर कारावास नदी में नहाने गए दो बच्चों की डूबकर हुई मौत – गोताखोरों ने निकाले दोनों बच्चों के शव पुलिस ने पोस्टमार्टम के लिए भेजा एक दिवसीय जमुनापारी बकरी मेले का हुआ आयोजन, संरक्षण व संवर्धन को बढ़ावा देने के लिए पशुपालकों को दी गई आधुनिक सलाह व जानकारी शासन द्वारा सुनियोजित योजनाओं का करे प्रचार प्रसार लाभार्थी चयन में पात्रता सर्वोपरि तिलहर में नगर पालिका परिषद में धूमधाम से मनाई गई होली
---Advertisement---

गर्भवती महिला से धारदार हथियार से हमला व मारपीट का आरोप चार नामजद आरोपितों पर रिपोर्ट दर्ज

By Ten News One Desk

Published on:

5 Views

गर्भवती महिला से धारदार हथियार से हमला व मारपीट का आरोप चार नामजद आरोपितों पर रिपोर्ट दर्ज

टेन न्यूज़ !! २८ फरवरी २०२६ !! मुनीश चन्द्र शर्मा, फतेहगंज पूर्वी (बरेली)। थाना क्षेत्र के मोहल्ला मुगलान पूर्वी में एक महिला के साथ गाली-गलौज व मारपीट का मामला प्रकाश में आया है। पीड़िता की तहरीर पर पुलिस ने चार लोगों के खिलाफ नामजद रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

पुलिस को दी गई तहरीर में जीनस पत्नी शान मियां निवासी मोहल्ला मुगलान पूर्वी, थाना फतेहगंज पूर्वी ने बताया कि वह अपने घर के पीछे कार्य कर रही थीं। आरोप है कि इसी दौरान सिंबु पुत्र हसनाज बेग वहां आकर गाली-गलौज करने लगा। विरोध करने पर उसने मारपीट शुरू कर दी। शोर सुनकर परिवार के अन्य सदस्य मौके पर पहुंचे तो आरोप है कि अयान बेग पुत्र पिंकू, हिवाब पुत्र फुरकान बेग और सलमान उर्फ भैया पुत्र फुनदन बेग भी वहां आ गए और लाठी-डंडों व धारदार हथियार से हमला कर दिया।

पीड़िता के अनुसार,वह छह माह की गर्भवती और हमले में उसके शरीर पर चोटें आईं, जबकि उसके पति के पेट में चाकू लगने से गंभीर घाव हो गया। घटना के बाद क्षेत्र में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। पीड़िता ने आरोप लगाया है कि विपक्षी जान से मारने की धमकी भी दे रहे हैं, जिससे परिवार में भय व्याप्त है।

थाना प्रभारी संतोष कुमार ने बताया कि तहरीर के आधार पर संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। मामले की जांच की जा रही है तथा आरोपितों की तलाश की जा रही है। पुलिस का कहना है कि जांच के आधार पर आगे की विधिक कार्रवाई की जाएगी।

Published On:

Follow Us On

---Advertisement---

Leave a Comment