• Thu. Apr 16th, 2026

Ten News One

Short Breaking News All Trending Topic Hindi

रंग-गुलाल के साथ निकली भव्य निशान यात्रा, टिसुआ में गूंजा बाबा श्याम का जयकारा,एकादशी पर धार्मिक अनुष्ठानों का आयोजन

ByTen News One Desk

Feb 28, 2026
74 Views

रंग-गुलाल के साथ निकली भव्य निशान यात्रा, टिसुआ में गूंजा बाबा श्याम का जयकारा,एकादशी पर धार्मिक अनुष्ठानों का आयोजन


टेन न्यूज़ !! २८ फरवरी २०२६ !! मुनीश चन्द्र शर्मा, फतेहगंज पूर्वी/बरेली । फाल्गुन माह की आमलकी एकादशी के पावन अवसर पर फतेहगंज पूर्वी के श्रद्धालु रंग-गुलाल उड़ाते हुए भव्य निशान यात्रा लेकर टिसुआ स्थित खाटू नरेश के दरबार पहुंचे। यात्रा के दौरान पूरा वातावरण “हारे के सहारे, बाबा श्याम हमारे” के जयकारों से गुंजायमान हो उठा।

श्रद्धालु शुक्रवार सुबह तड़के हाथों में श्याम ध्वजा लेकर मंदिर के लिए रवाना हुए। पीले वस्त्र धारण किए भक्त डीजे की भक्तिमय धुनों पर थिरकते हुए आगे बढ़ते रहे। जगह-जगह पुष्प वर्षा कर यात्रा का स्वागत किया गया। टिशूआ पहुंचकर भक्तों ने बाबा श्याम के चरणों में अर्जी लगाई और परिवार की सुख-समृद्धि की कामना की।

मंदिर परिसर में भक्ति और आस्था का अद्भुत संगम देखने को मिला। सैकड़ों की संख्या में शामिल श्रद्धालुओं ने पूरे उत्साह और श्रद्धा के साथ सहभागिता निभाई। आयोजन के दौरान व्यवस्था बनाए रखने में समिति के सदस्यों ने सराहनीय सहयोग किया।

इसी क्रम में एकादशी के उपलक्ष्य में नगर के नया मंदिर पर भंडारे का भी आयोजन किया गया है। मंदिर समिति के आयोजकों ने अधिक से अधिक भक्तों से पहुंचकर प्रसाद ग्रहण करने का आग्रह किया है।

फाल्गुन माह में आयोजित इस निशान यात्रा ने क्षेत्र में आध्यात्मिक उल्लास का वातावरण बना दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!