• Thu. Apr 30th, 2026

Ten News One

Short Breaking News All Trending Topic Hindi

एक्सपोजर विजिट पर निकले 100 मेधावी छात्र कृषि कॉलेज में दी जाएगी वैज्ञानिक जानकारी

ByTen News One Desk

Mar 14, 2026
34 Views

एक्सपोजर विजिट पर निकले 100 मेधावी छात्र कृषि कॉलेज में दी जाएगी वैज्ञानिक जानकारी


टेन न्यूज़ !! १४ मार्च २०२६ !! ब्यूरो चीफ रामजी पोरवाल, औरैया। विकास खण्ड अजीतमल के उच्च प्राथमिक विद्यालयों के मेधावी छात्र-छात्राओं को विज्ञान के प्रति प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से शैक्षिक भ्रमण (एक्सपोजर विजिट) के तहत 100 विद्यार्थियों को गुरुवार को इटावा भेजा गया। ये सभी छात्र हाल ही में आयोजित ब्लॉक स्तरीय विज्ञान क्विज प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थी हैं।

खण्ड शिक्षा अधिकारी अजीतमल प्रवीण कुमार के निर्देश पर चयनित विद्यार्थियों को ब्लॉक संसाधन केंद्र (बीआरसी) अजीतमल से बस द्वारा शैक्षिक भ्रमण के लिए रवाना किया गया। विद्यार्थियों का यह भ्रमण बाबा साहब डॉ. भीमराव अंबेडकर कृषि अभियांत्रिकी एवं प्रौद्योगिकी कॉलेज में आयोजित किया गया है।

भ्रमण के दौरान छात्र आधुनिक कृषि तकनीक, उन्नत वैज्ञानिक उपकरणों, कृषि अनुसंधान से जुड़ी प्रयोगशालाओं तथा नवीन कृषि पद्धतियों की जानकारी प्राप्त करेंगे। विशेषज्ञों द्वारा विद्यार्थियों को खेती में प्रयोग होने वाली आधुनिक मशीनों, जल संरक्षण तकनीक और वैज्ञानिक खेती के महत्व के बारे में भी अवगत कराया जाएगा।

शिक्षा विभाग का मानना है कि इस प्रकार के शैक्षिक भ्रमण से विद्यार्थियों को पुस्तकीय ज्ञान के साथ-साथ व्यावहारिक अनुभव भी प्राप्त होता है, जिससे उनकी वैज्ञानिक सोच विकसित होती है। इस अवसर पर शिक्षकों ने छात्रों को अनुशासन के साथ भ्रमण से अधिकतम ज्ञान प्राप्त करने के लिए प्रेरित किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!