• Wed. Nov 18th, 2026

Ten News One

Short Breaking News All Trending Topic Hindi

खेल स्टेडियम में स्व-गणना के लिए विशेष शिविर आयोजित

ByTen News One Desk

Nov 18, 2026
6 Views

खेल स्टेडियम में स्व-गणना के लिए विशेष शिविर आयोजित


खिलाड़ियों और खेल संगठनों से जुड़े लोगों ने लिया हिस्सा, करीब 35 एसई आईडी बनीं


टेन न्यूज़ !! १८ नवम्बर २०२६ !! डेस्क न्यूज़

शाहजहांपुर, । जनगणना 2026-27 के तहत स्व-गणना को प्रोत्साहित करने के लिए बुधवार को हथौड़ा स्थित जिला खेल कार्यालय के स्पोर्ट्स स्टेडियम में विशेष शिविर आयोजित किया गया। जिलाधिकारी धर्मेंद्र प्रताप सिंह के निर्देश पर आयोजित शिविर में खिलाड़ियों, खेल प्रेमियों, खेल संघों के पदाधिकारियों, प्रशिक्षकों और अन्य खेल से जुड़े लोगों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया।

शिविर में जिला प्रशासन की ओर से पहुंचे जिला फील्ड ट्रेनर मुकेश कुमार ने लोगों को स्व-गणना की प्रक्रिया में सहयोग किया। जिला खेल अधिकारी एसपी बामनिया ने खिलाड़ियों और खेल संगठनों के पदाधिकारियों को स्व-गणना के लिए प्रेरित किया और उनकी सहभागिता सुनिश्चित कराई।

आयोजकों के अनुसार, शिविर में लगभग 35 एसई आईडी जनरेट की गईं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!