• Sun. Jun 28th, 2026

Ten News One

Short Breaking News All Trending Topic Hindi

जिलाधिकारी ने सभी शिक्षकों के द्वारा प्रतिदिन निपुण प्लस ऐप पर बच्चों का नियमित आकलन करने के निर्देश दिए

ByTen News One Desk

Mar 25, 2026
73 Views

जिलाधिकारी ने सभी शिक्षकों के द्वारा प्रतिदिन निपुण प्लस ऐप पर बच्चों का नियमित आकलन करने के निर्देश दिए


टेन न्यूज़ !! २५ मार्च २०२६ !! डीपी सिंह डेस्क न्यू@शाहजहांपुर

जिलाधिकारी धर्मेंद्र प्रताप सिंह की अध्यक्षता में बेसिक शिक्षा विभाग की विभागीय योजनाओं/कार्यक्रमों की समीक्षा बैठक कलेक्ट्रेट स्थित बिस्मिल सभागार में आयोजित की गई। जिलाधिकारी ने निपुण विद्यालय आकलन की प्रगतिकी समीक्षा करते हुए निर्देशित किया कि के सभी शिक्षकों के द्वारा प्रतिदिन निपुण प्लस ऐप पर बच्चों का नियमित आकलन किया जाए। आगामी बैठक में एआरपी को भी सम्मिलित करते हुए समीक्षा की जाएगी इसके साथ ही 16 मई 2026 , शनिवार को सभी विद्यालयों में नेट की प्रथम परीक्षा आयोजित की जाएगी ।

कायाकल्प की समीक्षा करते हुए जिलाधिकारी द्वारा समस्त खंड विकास अधिकारी को आदेशित किया गया कि रसोई घर , बालक तथा बालिका शौचालय एवं बालक तथा बालिका मूत्रालय को प्राथमिकता के आधार पर कार्य करते हुए अगले 15 दिन में इस कार्य को पूर्ण किया जाए । जन्म प्रमाण पत्र के कार्य की समीक्षा करते हुए कहा कि यह कार्य अति शीघ्र पूर्ण किया जाए । इसके साथ ही शिक्षा का अधिकार अधिनियम 2011 के अंतर्गत सभी विद्यालयों में बच्चों के प्रवेश का कार्य पूर्ण किया जाए ।

स्कूल चलो अभियान की बैठक को संबोधित करते हुए जिलाधिकारी महोदय के द्वारा निर्देशित किया गया कि प्रत्येक तहसील पर स्कूल चलो अभियान का शुभारंभ किया जाए जिसमें जनप्रतिनिधियों को भी आमंत्रित किया जाए इसके साथ ही जनपद स्तर पर भी स्कूल चलो अभियान का शुभारंभ किया जाए । स्कूल चलो अभियान का व्यापक प्रचार प्रसार किया जाए । सभी बच्चों के प्रवेश सुनिश्चित करें ।

प्रवेश से कोई भी बच्चा वंचित न रहने पाए । ईट भट्टों पर कार्य करने वाले बच्चों को भी ढूंढ कर प्रवेश दिया जाए। बैठक में मुख्य विकास अधिकारी, जिला विकास अधिकारी, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी, प्राचार्य डाइट , जिला विद्यालय निरीक्षक, समस्त खंड शिक्षा अधिकारी , समस्त खंड विकास अधिकारी समस्त जिला समन्वयक, समस्त एस आर जी उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed

error: Content is protected !!