KANNAUJ: पहली बार पूरी तरह डिजिटल होगी जनगणना, स्व-गणना का भी मिलेगा विकल्प सुल्तानपुर ब्रेकिंग: घरेलू विवाद में पति ने पत्नी की पीट-पीटकर हत्या, आरोपी फरार रायबरेली में पुलिस का बड़ा एक्शन: दो मुठभेड़ों में इनामी बदमाश घायल, पैर में लगी गोली जिलाधिकारी ने सभी शिक्षकों के द्वारा प्रतिदिन निपुण प्लस ऐप पर बच्चों का नियमित आकलन करने के निर्देश दिए मिशन शक्ति 5.0 के तहत हनुमत धाम में जागरूकता अभियान, पुलिस ने किया पैदल गश्त
---Advertisement---

KANNAUJ: पहली बार पूरी तरह डिजिटल होगी जनगणना, स्व-गणना का भी मिलेगा विकल्प

By Ten News One Desk

Published on:

3 Views

KANNAUJ: पहली बार पूरी तरह डिजिटल होगी जनगणना, स्व-गणना का भी मिलेगा विकल्प

टेन न्यूज़ !! २५ मार्च २०२६ !! प्रभाष चन्द्र ब्यूरो, कन्नौज। उत्तर प्रदेश के कन्नौज जनपद में जनगणना-2027 को लेकर तैयारियां तेज हो गई हैं। कलेक्ट्रेट स्थित गांधी सभागार में आयोजित समीक्षा बैठक के दौरान जिलाधिकारी आशुतोष मोहन अग्निहोत्री ने बताया कि इस बार जनगणना पूरी तरह डिजिटल मोड में कराई जाएगी, जिसमें नागरिकों को स्व-गणना (Self Enumeration) का भी विकल्प दिया जाएगा।

जिलाधिकारी ने बताया कि जनगणना दो चरणों में संपन्न होगी। प्रथम चरण के तहत मकान सूचीकरण एवं मकानों की गणना 22 मई से 20 जून 2026 तक कराई जाएगी। इस दौरान सभी भवनों, घरों और झुग्गियों का सर्वे किया जाएगा तथा प्रत्येक घर में रहने वाले परिवारों का विवरण एकत्रित किया जाएगा। गणनाकर्ता मोबाइल एप के माध्यम से डेटा दर्ज करेंगे, वहीं नागरिक भी स्वयं अपनी जानकारी दर्ज कर सकेंगे।

द्वितीय चरण में जनसंख्या एवं जाति आधारित गणना 9 से 28 फरवरी 2027 के बीच कराई जाएगी। इसमें प्रत्येक व्यक्ति का नाम, उम्र, लिंग सहित अन्य व्यक्तिगत जानकारी एकत्रित की जाएगी। साथ ही आर्थिक और सामाजिक आंकड़ों के तहत रोजगार, बेरोजगारी, व्यवसाय और उद्योग से संबंधित जानकारी भी संकलित की जाएगी।

बैठक में जिलाधिकारी ने बताया कि जनगणना कार्य के लिए जनपद में 606 सुपरवाइजर और 4243 प्रगणक तैनात किए जाएंगे। इन कर्मियों को प्रथम चरण में 9 हजार रुपये और द्वितीय चरण में 16 हजार रुपये मानदेय दिया जाएगा।

उन्होंने बताया कि 5 अप्रैल से प्रगणक एवं पर्यवेक्षकों का प्रशिक्षण शुरू किया जाएगा, जिसमें कुल 56 फील्ड ट्रेनर प्रशिक्षण देंगे। प्रत्येक बैच में अधिकतम 50 प्रतिभागी होंगे और प्रशिक्षण तीन दिन का होगा।

जिलाधिकारी ने संबंधित विभागों—शिक्षा, पंचायतीराज, कृषि, सिंचाई, चकबंदी और बाल विकास पुष्टाहार—से कार्मिकों की सूची शीघ्र उपलब्ध कराने के निर्देश दिए, ताकि जनगणना कार्य को समयबद्ध और सफलतापूर्वक पूरा किया जा सके।

बैठक में मुख्य विकास अधिकारी रामकृपाल चौधरी, अपर जिलाधिकारी देवेन्द्र सिंह, ज्वाइंट मजिस्ट्रेट/उप जिलाधिकारी सदर वैशाली, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी संदीप कुमार सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।

Published On:

Follow Us On

---Advertisement---

Leave a Comment

error: Content is protected !!