• Wed. Apr 15th, 2026

Ten News One

Short Breaking News All Trending Topic Hindi

सुल्तानपुर ब्रेकिंग: घरेलू विवाद में पति ने पत्नी की पीट-पीटकर हत्या, आरोपी फरार

ByTen News One Desk

Mar 25, 2026
37 Views

सुल्तानपुर ब्रेकिंग: घरेलू विवाद में पति ने पत्नी की पीट-पीटकर हत्या, आरोपी फरार


टेन न्यूज़ !! २५ मार्च २०२६ !! राकेश सिंह, सुल्तानपुर। उत्तर प्रदेश के सुल्तानपुर जनपद के धनपतगंज थाना क्षेत्र में घरेलू विवाद के चलते एक पति द्वारा अपनी पत्नी की पीट-पीटकर हत्या किए जाने का सनसनीखेज मामला सामने आया है। घटना के बाद पूरे क्षेत्र में दहशत का माहौल है।

जानकारी के अनुसार धनपतगंज थाना क्षेत्र के सेवरा ग्राम सभा के चरथई मजरे निवासी नकछेद कोरी ने अपनी पत्नी को फोन किया था, लेकिन फोन रिसीव न करने पर वह नाराज हो गया। इसके बाद घर पहुंचकर उसने पत्नी की डंडों से जमकर पिटाई कर दी।

बताया जा रहा है कि आरोपी ने मंगलवार सुबह भी पत्नी के साथ मारपीट की, जिससे उसकी हालत गंभीर हो गई। कुछ ही देर बाद महिला ने दम तोड़ दिया। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

पुलिस ने आरोपी पति के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है और उसकी तलाश शुरू कर दी है। मामले की जांच जारी है।

थानाध्यक्ष अंजू मिश्रा ने बताया कि आरोपी की गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीम लगातार दबिश दे रही है और जल्द ही उसे गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

पुलिस का कहना है कि मामले में सख्त कार्रवाई की जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!