औरैया आर्य समाज मंदिर में धूमधाम से मनाया गया 144वां स्थापना दिवस औरैया। संदिग्ध परिस्थितियों में फांसी के फंदे पर झूलकर अधेड़ की मौत गौ माता की सुरक्षा को लेकर शिवसेना का प्रदर्शन, राष्ट्रपति के नाम बरेली जिलाधिकारी को सौंपा ज्ञापन कुर्रिया कलां दुर्गा माता मंदिर में शाहजहांपुर डीएम-एसपी ने की पूजा, सुरक्षा व्यवस्था का लिया जायजा मिशन शक्ति के तहत नुक्कड़ नाटक से महिला सुरक्षा का संदेश, जागरूकता अभियान तेज
---Advertisement---

हनुमान जयंती को लेकर हनुमत धाम में प्रशासन अलर्ट, डीएम-एसपी ने की तैयारियों की समीक्षा

By Ten News One Desk

Published on:

4 Views

हनुमान जयंती को लेकर हनुमत धाम में प्रशासन अलर्ट, डीएम-एसपी ने की तैयारियों की समीक्षा

टेन न्यूज़ ii 29 मार्च 2026 ii डीपी सिंह@डेस्क
शाहजहांपुर
आगामी हनुमान जयंती पर्व को सकुशल एवं शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के उद्देश्य से हनुमत धाम परिसर में जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक के नेतृत्व में प्रशासनिक और पुलिस अधिकारियों की संयुक्त बैठक आयोजित की गई। बैठक में विभिन्न विभागों के अधिकारियों ने भाग लेकर व्यवस्थाओं की विस्तृत समीक्षा की।

बैठक में अपर पुलिस अधीक्षक नगर, नगर आयुक्त, सिटी मजिस्ट्रेट, उप जिलाधिकारी, क्षेत्राधिकारी नगर सहित सिंचाई विभाग और नगर निगम के अधिकारी मौजूद रहे।

अधिकारियों ने संभावित भारी भीड़ को देखते हुए सुरक्षा, यातायात, भीड़ नियंत्रण और अन्य आवश्यक व्यवस्थाओं पर विशेष ध्यान देने के निर्देश दिए।

सुरक्षा व्यवस्था के तहत मंदिर परिसर और आसपास के क्षेत्रों में पर्याप्त पुलिस बल तैनात करने, संवेदनशील स्थानों पर विशेष निगरानी रखने, सीसीटीवी कैमरों को सक्रिय रखने और लगातार गश्त करने के निर्देश दिए गए।

वहीं यातायात व्यवस्था को सुचारु बनाए रखने के लिए डायवर्जन प्लान तैयार करने, प्रमुख मार्गों पर यातायात पुलिस तैनात करने तथा आपातकालीन वाहनों के लिए मार्ग सुरक्षित रखने को कहा गया।

श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए बैरिकेडिंग, प्रवेश और निकास मार्गों को अलग-अलग करने तथा भीड़ नियंत्रण के लिए पुलिस बल और वालंटियर्स की पर्याप्त व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए। साथ ही वाहनों के लिए पार्किंग स्थलों का चिन्हांकन कर सुव्यवस्थित पार्किंग व्यवस्था लागू करने पर जोर दिया गया।

नगर निगम को साफ-सफाई, पेयजल, प्रकाश व्यवस्था और शौचालय जैसी मूलभूत सुविधाएं दुरुस्त रखने के निर्देश दिए गए, जबकि सिंचाई विभाग को जल निकासी व्यवस्था बनाए रखने को कहा गया।

बैठक के बाद अधिकारियों ने हनुमत धाम परिसर और आसपास के क्षेत्रों का स्थलीय निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया और संबंधित अधिकारियों को मौके पर ही आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

जनपद पुलिस ने आमजन से अपील की है कि वे प्रशासन द्वारा जारी दिशा-निर्देशों का पालन करें और व्यवस्था बनाए रखने में सहयोग करें, जिससे हनुमान जयंती का पर्व शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न हो सके।

Published On:

Follow Us On

---Advertisement---

Leave a Comment

error: Content is protected !!