• Sun. Apr 12th, 2026

Ten News One

Short Breaking News All Trending Topic Hindi

शादी के 2 महीने बाद दुल्हन की मौत, दहेज के लिए हत्या का आरोप

ByTen News One Desk

Apr 12, 2026
10 Views

शादी के 2 महीने बाद दुल्हन की मौत, दहेज के लिए हत्या का आरोप


टेन न्यूज़ ii 12 अप्रैल 2026 ii ब्यूरो चीफ: रामजी पोरवाल
औरैया।
अजीतमल कोतवाली क्षेत्र के ग्राम मिर्जापुर खुर्द में एक नवविवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत का मामला सामने आया है। घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया। मृतका के पिता की तहरीर पर पुलिस ने पति समेत पांच ससुरालीजनों के खिलाफ दहेज हत्या का मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

जानकारी के अनुसार, योगेंद्र की पत्नी गीता (20) का शव 10 अप्रैल की शाम घर के अंदर साड़ी के सहारे फंदे से लटका मिला।

घटना के समय परिवार के अन्य सदस्य गेहूं की कटाई के लिए खेतों में गए हुए थे। शाम को लौटने पर परिजनों ने शव देखा, जिसके बाद कोहराम मच गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

बताया गया कि गीता की शादी 8 फरवरी 2026 को कादलपुर निवासी राजेश कुमार की पुत्री के रूप में मिर्जापुर खुर्द निवासी योगेंद्र के साथ हुई थी। घटना की सूचना पर मायके पक्ष के लोग मौके पर पहुंचे और हत्या की आशंका जताई।

मृतका के पिता ने आरोप लगाया है कि ससुराल पक्ष द्वारा 20 हजार रुपये नकद, वाशिंग मशीन और बाइक की मांग को लेकर गीता को लगातार प्रताड़ित किया जा रहा था। मांग पूरी न होने पर उसकी हत्या कर दी गई।

पुलिस ने पति योगेंद्र, ससुर सुखवीर, देवर अभिषेक, ननद रोजी और सास के खिलाफ दहेज हत्या का मामला दर्ज किया है। कुछ आरोपितों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है।

क्षेत्राधिकारी अजीतमल ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के वास्तविक कारणों का खुलासा हो सकेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *