• Sat. May 30th, 2026

Ten News One

Short Breaking News All Trending Topic Hindi

दहेज उत्पीड़न में बड़ी कार्रवाई: पति, सास-ससुर गिरफ्तार

ByTen News One Desk

Apr 12, 2026
52 Views

दहेज उत्पीड़न में बड़ी कार्रवाई: पति, सास-ससुर गिरफ्तार


टेन न्यूज ii 12 अप्रैल 2026 ii ब्यूरो चीफ: रामजी पोरवाल
औरैया।
दहेज उत्पीड़न के मामले में अजीतमल पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए पति सहित सास और ससुर को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने तीनों आरोपितों के खिलाफ विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है।

पुलिस अधीक्षक के निर्देशन तथा अपर पुलिस अधीक्षक और क्षेत्राधिकारी अजीतमल के पर्यवेक्षण में चलाए जा रहे अभियान के तहत यह कार्रवाई की गई।

अजीतमल कोतवाली में दर्ज मुकदमा संख्या 144/2026, धारा 80(2)/85 बीएनएस एवं 3/4 दहेज प्रतिषेध अधिनियम के तहत वांछित चल रहे आरोपितों को पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर चपटा तिहारे के पास से गिरफ्तार किया।

गिरफ्तार आरोपितों में पति योगेंद्र प्रताप सिंह (23), ससुर सुखवीर सिंह (54) और सास सीमा (50) निवासी ग्राम मिर्जापुर खुर्द शामिल हैं। पुलिस ने तीनों को न्यायालय में पेश कर आगे की विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है।

पुलिस अधिकारियों का कहना है कि दहेज उत्पीड़न के मामलों में सख्त कार्रवाई लगातार जारी रहेगी और दोषियों को किसी भी कीमत पर बख्शा नहीं जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!