• Sat. May 30th, 2026

Ten News One

Short Breaking News All Trending Topic Hindi

रातभर चला बड़ा अभियान: ओवरलोड व अवैध खनन पर कसा शिकंजा, 16 ट्रक सीज

ByTen News One Desk

Apr 12, 2026
39 Views

रातभर चला बड़ा अभियान: ओवरलोड व अवैध खनन पर कसा शिकंजा, 16 ट्रक सीज


टेन न्यूज ii 12 अप्रैल 2026 ii ब्यूरो चीफ: रामजी पोरवाल
औरैया।
जिला प्रशासन ने ओवरलोडिंग और अवैध खनन के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए अजीतमल क्षेत्र में सघन अभियान चलाया। जिला अधिकारी और पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर अनंतराम हाईवे स्थित टोल प्लाजा के पास प्रशासन और पुलिस की संयुक्त टीम ने देर रात तक जांच अभियान चलाया।

एआरटीओ, खनन एवं राजस्व विभाग, एसडीएम तथा क्षेत्राधिकारी अजीतमल मनोज गंगवार के नेतृत्व में कोतवाली पुलिस ने कार्रवाई करते हुए कुल 16 ओवरलोड ट्रकों को सीज कर दिया।

इस दौरान एक ट्रक चालक और उसके हेल्पर को हिरासत में लेकर कोतवाली में बैठाया गया तथा संबंधित वाहन को भी थाने में खड़ा कराया गया।

कार्रवाई के दौरान एक ट्रक चालक ने पुलिस से बचने के लिए भागने की कोशिश की। इस दौरान उसने टोल प्लाजा पर खड़ी एक कार को टक्कर मार दी, जिससे कार क्षतिग्रस्त हो गई। मौके पर मौजूद पुलिस टीम ने पीछा कर डंपर को पकड़ लिया और उसे कब्जे में ले लिया।

क्षेत्राधिकारी अजीतमल मनोज गंगवार ने बताया कि उच्चाधिकारियों के निर्देश पर ओवरलोडिंग और अवैध खनन के खिलाफ लगातार अभियान चलाया जा रहा है।

विगत रात चलाए गए इस अभियान में 16 ट्रकों पर सीज की कार्रवाई की गई, वहीं एक ट्रक चालक के खिलाफ भी विधिक कार्रवाई की गई है।उन्होंने स्पष्ट किया कि ऐसे अभियानों को आगे भी लगातार जारी रखा जाएगा और नियमों का उल्लंघन करने वालों पर सख्त कार्रवाई होगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!