22 Views
हत्या के प्रयास में वांछित आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार

टेन न्यूज़ !! १३ अप्रैल २०२६ !! रामजी पोरवाल ब्यूरो, औरैया
अजीतमल कोतवाली क्षेत्र के अटसू चौकी पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। चौकी प्रभारी अभय प्रताप सिंह के नेतृत्व में पुलिस टीम ने मुखबिर की सूचना पर कार्रवाई करते हुए हत्या के प्रयास के मुकदमे में वांछित आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।
पुलिस के अनुसार, बुद्ध प्रिय उर्फ लिटिल पुत्र लक्ष्मी नारायण निवासी टड़वा विकू लंबे समय से फरार चल रहा था और पुलिस उसकी तलाश में जुटी थी। सूचना मिलने पर पुलिस टीम ने गांव के बाहर बने गेट के पास घेराबंदी कर आरोपी को दबोच लिया। गिरफ्तारी के बाद पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लेकर आवश्यक विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है।
