• Sat. Jun 13th, 2026

Ten News One

Short Breaking News All Trending Topic Hindi

औरैया में दो जगह अज्ञात कारणों से गेहूं के खेत में लगी भीषण आग,लगभग 86 बीघा फसल जलकर राख

ByTen News One Desk

Apr 13, 2026
47 Views

औरैया में दो जगह अज्ञात कारणों से गेहूं के खेत में लगी भीषण आग,लगभग 86 बीघा फसल जलकर राख


टेन न्यूज़ !! १३ अप्रैल २०२६ !! ब्यूरो चीफ रामजी पोरवाल
औरैया। जनपद में अलग अलग हुई आगजनी की घटनाओं में लगभग 86 बीघा गेहूं की पकी खड़ी फसल जलकर राख हो गई है, थाना बेला क्षेत्र के गांव पुर्वा भदौरिया में रविवार दोपहर करीब 12 बजे अज्ञात कारणों से गेहूं के खेतों में आग लग गई। देखते ही देखते आग गांव के किनारे तक पहुंच गई।

ग्रामीणों के अथक प्रयासों से लगभग ढाई घंटे मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। कुछ किसान बाल्टियों से पानी डालते नजर आये, तो कुछ पेड़ों की डाल से आग बुझाते दिखे। ट्रैक्टरों से भी फसल को कुचली गई जिससे आग आगे न बढ़ सके। इस दौरान दमकल की लगभग तीन गाड़ियों मौके पर पहुंची लेकिन खराब रास्ते के कारण खेतों तक नहीं पहुंच सकी।

घटना की जानकारी मिलते ही एसडीएम बिधूना गरिमा सोनकिया, सीओ बिधूना पी पुनीत मिश्रा, सीएफओ तेजवीर सिंह, थानाध्यक्ष बेला गंगादास गौतम समेत भारी पुलिस बल कल मौके पर पहुंच गया और आग बुझाने का प्रयास किया लेकिन इसके बावजूद लगभग 62 बीघे फसल जलकर खाक हो गई, पुर्वा भदौरिया, हीरा पुर्वा, बांधमऊ , कैथावा मोड, दलपपुर आदि लगभग आधा दर्जन गांवों के कई किसानों की फैसले जलकर खाक हो गई हैं।

दूसरी घटना
जनपद के थाना फफूंद क्षेत्र के ग्राम भूरेपुर व कंचनपुरवा के बीच रविवार दोपहर अचानक गेहूं के खेतों में भीषण आग लग गई। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया और आसपास के खेतों को अपनी चपेट में ले लिया।

ग्रामीणों ने धुआं और लपटें उठती देख तत्काल मौके पर पहुंचकर समरसेबल पंप व अन्य संसाधनों की मदद से आग बुझाने का प्रयास शुरू किया। काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया, लेकिन तब तक करीब 24 बीघा गेहूं की फसल जलकर पूरी तरह नष्ट हो चुकी थी।

आग की घटना से कंचनपुरवा निवासी रमाकांत व उनके भाई आनंद बाबू की लगभग 10 बीघा, भूरेपुर निवासी रामप्रकाश की 4 बीघा, बिहारी पुरवा निवासी मिथलेश की 8 बीघा तथा विनोद कुमार की 2 बीघा गेहूं की फसल जलकर राख हो गई।घटना की सूचना के बावजूद दमकल विभाग की गाड़ी करीब डेढ़ घंटे बाद मौके पर पहुंची। तब तक ग्रामीणों की मदद से आग पर काबू पाया जा चुका था।

दमकल की देरी से पहुंचने को लेकर किसानों में नाराजगी देखी गई।कड़ी मेहनत से तैयार की गई फसल के नष्ट होने से किसानों को भारी आर्थिक नुकसान उठाना पड़ा है। ग्रामीणों ने जिला प्रशासन से पीड़ित किसानों को जल्द मुआवजा दिलाने की मांग की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!