• Tue. Apr 14th, 2026

Ten News One

Short Breaking News All Trending Topic Hindi

मीरानपुर कटरा उपचुनाव: 11 सभासदों का सर्वेद अंसारी को समर्थन, सियासी पारा चढ़ा

ByTen News One Desk

Apr 14, 2026
10 Views

मीरानपुर कटरा उपचुनाव: 11 सभासदों का सर्वेद अंसारी को समर्थन, सियासी पारा चढ़ा


टेन न्यूज़ !! १४ अप्रैल २०२६ !! पप्पू अंसारी, मीरानपुर कटरा/शाहजहांपुर

मीरानपुर कटरा। नगर पंचायत कटरा के अध्यक्ष पद के उपचुनाव को लेकर राजनीतिक सरगर्मी तेज हो गई है। अध्यक्ष पद के प्रबल, कर्मठ और जुझारू प्रत्याशी सर्वेद अंसारी को लगातार समर्थन मिल रहा है। इसी क्रम में नगर के 11 सभासदों ने एकजुट होकर उनके समर्थन का ऐलान किया और उपचुनाव में हर स्तर पर सहयोग देने का वादा किया।

रविवार रात आयोजित एक बैठक में सभी सभासद एक साथ नजर आए। उन्होंने हाथ उठाकर सर्वेद अंसारी के पक्ष में समर्थन जताया। सभासदों का कहना था कि नगर के विकास, स्वच्छता व्यवस्था में सुधार और जनसमस्याओं के त्वरित समाधान के लिए सर्वेद अंसारी एक मजबूत एवं योग्य उम्मीदवार हैं। उनका अनुभव और व्यापक जनसंपर्क नगर पंचायत के लिए लाभकारी सिद्ध होगा।

सभासदों के इस सामूहिक समर्थन के बाद चुनावी समीकरणों में बदलाव की चर्चा शुरू हो गई है। राजनीतिक जानकारों का मानना है कि 11 जनप्रतिनिधियों का एकजुट समर्थन उपचुनाव में निर्णायक भूमिका निभा सकता है।

वहीं, समर्थन की घोषणा के बाद सर्वेद अंसारी के समर्थकों में उत्साह का माहौल है। चुनाव को लेकर रणनीति और जनसंपर्क अभियान को और तेज कर दिया गया है। नगर पंचायत कटरा का यह उपचुनाव अब और भी रोचक मोड़ पर पहुंचता नजर आ रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!