घायलों की मदद को रुका काफिला — सदर विधायक ने पेश की मानवता की मिसाल

टेन न्यूज़ !! १४ अप्रैल २०२६ !! रिपोर्ट: वसीम खान, ब्यूरो
लोकेशन: रायबरेली
रायबरेली। सदर विधायक अदिति सिंह ने एक बार फिर संवेदनशील और जिम्मेदार जनप्रतिनिधि होने का परिचय दिया। त्रिपुला चौराहे से कैंप कार्यालय कोठी जाते समय अहिया रायपुर के पास हुई भीषण सड़क दुर्घटना को देखकर उनका काफिला तुरंत रुक गया।
विधायक अदिति सिंह स्वयं वाहन से उतरकर मौके पर पहुंचीं और घायलों की स्थिति का जायजा लिया। उन्होंने बिना देरी किए एंबुलेंस की व्यवस्था कराई और सभी घायलों को तत्काल अस्पताल भिजवाया। इस दौरान उन्होंने वहां मौजूद लोगों से भी राहत कार्य में सहयोग करने की अपील की।
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, विधायक ने अधिकारियों से भी फोन पर संपर्क कर घायलों के समुचित उपचार के निर्देश दिए। उनकी तत्परता और संवेदनशीलता को देखकर मौके पर मौजूद लोग भावुक हो उठे।
क्षेत्रवासियों ने विधायक के इस मानवीय कदम की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे जनप्रतिनिधि ही सच्चे अर्थों में जनता के सेवक होते हैं। यह घटना एक बार फिर साबित करती है कि जब इंसानियत पुकारती है, तो सच्चे जनसेवक बिना देर किए मदद के लिए आगे आते हैं।
टेन न्यूज के लिए रायबरेली से ब्यूरो वसीम खान की रिपोर्ट।
