• Wed. Apr 15th, 2026

Ten News One

Short Breaking News All Trending Topic Hindi

फर्रुखाबाद में गंगा पुल के नीचे भीषण आग, किराना दुकान व झोपड़ी जलकर राख, साजिश का आरोप

ByTen News One Desk

Apr 15, 2026
4 Views

फर्रुखाबाद में गंगा पुल के नीचे भीषण आग, किराना दुकान व झोपड़ी जलकर राख, साजिश का आरोप


टेन न्यूज़ ii 15 अप्रैल 2026 ii तौफ़ीक़ फारुकी ब्यूरो, फर्रुखाबाद
फर्रुखाबाद शहर के पांचाल घाट क्षेत्र में गंगा पुल के नीचे देर रात संदिग्ध परिस्थितियों में भीषण आग लगने से हड़कंप मच गया। आग की चपेट में आकर एक किराना दुकान और पास की झोपड़ी पूरी तरह जलकर राख हो गईं, जिससे हजारों रुपये के नुकसान का अनुमान लगाया जा रहा है।

कादरी गेट थाना क्षेत्र के अंतर्गत पुल के नीचे अमेठी निवासी बलवीर की किराना दुकान में अचानक आग भड़क उठी। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया और दुकान में रखा सारा सामान जलकर खाक हो गया। आग की तेज लपटें पास में रहने वाले पांचाल घाट निवासी नारद की झोपड़ी तक पहुंच गईं, जिससे झोपड़ी में रखा सामान भी जल गया और उन्हें भारी नुकसान उठाना पड़ा।

घटना की सूचना मिलते ही आसपास के लोग मौके पर इकट्ठा हो गए और तत्काल पुलिस को सूचना दी गई। पुलिस और स्थानीय लोगों के संयुक्त प्रयास से किसी तरह आग पर काबू पाया गया, लेकिन तब तक काफी नुकसान हो चुका था।

पुलिस के अनुसार देर रात ही आग पर नियंत्रण पा लिया गया था। वहीं पीड़ित दुकानदार ने एक पड़ोसी पर आग लगाने का गंभीर आरोप लगाया है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है और आग लगने के कारणों का पता लगाया जा रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!