• Wed. Apr 15th, 2026

Ten News One

Short Breaking News All Trending Topic Hindi

कस्तूरी लाल जुक्खी सिंह आर्य इंटर कॉलेज में डॉ. भीमराव अंबेडकर जयंती धूमधाम से मनाई गई

ByTen News One Desk

Apr 15, 2026
3 Views

कस्तूरी लाल जुक्खी सिंह आर्य इंटर कॉलेज में डॉ. भीमराव अंबेडकर जयंती धूमधाम से मनाई गई


टेन न्यूज़ ii 15 अप्रैल 2026 ii राकेश कुमार/रामवीर, फरीदपुर/बरेली
बरेली जनपद के थाना फतेहगंज पूर्वी क्षेत्र के ग्राम टिसुआ स्थित कस्तूरी लाल जुक्खी सिंह आर्य इंटर कॉलेज में भारत रत्न डॉ. भीमराव अंबेडकर की जयंती बड़े ही हर्षोल्लास और उत्साह के साथ मनाई गई।

कार्यक्रम के दौरान विद्यालय परिसर में भव्य आयोजन किया गया, जिसमें छात्र-छात्राओं और स्थानीय लोगों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया।

इस अवसर पर एक विशाल रैली भी निकाली गई, जिसमें प्रतिभागियों ने “बाबा साहब अमर रहें” जैसे नारों के साथ पूरे क्षेत्र का माहौल उत्साहपूर्ण बना दिया।

कार्यक्रम के दौरान सुरक्षा व्यवस्था के मद्देनजर थाना फतेहगंज पूर्वी के प्रभारी संतोष कुमार अपनी पुलिस टीम के साथ मौके पर तैनात रहे, जिससे आयोजन शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुआ।

इस अवसर पर वक्ताओं ने बाबा साहब के जीवन, संघर्ष और उनके द्वारा समाज को दिए गए अमूल्य योगदानों पर प्रकाश डालते हुए उनके आदर्शों पर चलने का संकल्प लेने का आह्वान किया।
रिपोर्टर: राकेश कुमार रामवीर

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!