• Thu. Apr 16th, 2026

Ten News One

Short Breaking News All Trending Topic Hindi

निर्दलीय प्रत्याशी रचना सचिन गुप्ता ने किया नामांकन, समर्थकों में दिखा उत्साह

ByTen News One Desk

Apr 16, 2026
9 Views

निर्दलीय प्रत्याशी रचना सचिन गुप्ता ने किया नामांकन, समर्थकों में दिखा उत्साह


टेन न्यूज़ ii 16 अप्रैल 2026 ii पप्पू अंसारी, मीरानपुर कटरा/शाहजहांपुर

नगर पंचायत अध्यक्ष पद के उपचुनाव को लेकर चुनावी माहौल लगातार गर्माता जा रहा है। इसी क्रम में आज रचना सचिन गुप्ता ने अपने समर्थकों और शुभचिंतकों के साथ निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में नामांकन दाखिल किया। नामांकन के दौरान उनके साथ बड़ी संख्या में समर्थक मौजूद रहे, जिससे क्षेत्र में खासा उत्साह देखने को मिला।

नामांकन से पूर्व रचना सचिन गुप्ता ने क्षेत्र में जनसंपर्क कर लोगों से आशीर्वाद लिया और विकास को अपनी प्राथमिकता बताया। उन्होंने कहा कि यदि जनता उन्हें मौका देती है तो वे नगर में स्वच्छता, पेयजल, सड़क और अन्य बुनियादी सुविधाओं को बेहतर बनाने के लिए कार्य करेंगी।

इस दौरान समर्थकों ने नारेबाजी कर उनका जोरदार स्वागत किया और अपना समर्थन जताया। नामांकन के साथ ही चुनावी मुकाबला और दिलचस्प होता नजर आ रहा है, जिसमें निर्दलीय उम्मीदवार के रूप में उनकी मजबूत दावेदारी देखी जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!