• Sat. Apr 18th, 2026

Ten News One

Short Breaking News All Trending Topic Hindi

चेकिंग के दौरान युवक से अवैध तमंचा व कारतूस बरामद, आर्म्स एक्ट में मुकदमा

ByTen News One Desk

Apr 16, 2026
10 Views

चेकिंग के दौरान युवक से अवैध तमंचा व कारतूस बरामद, आर्म्स एक्ट में मुकदमा


टेन न्यूज़ ii 16 अप्रैल 2026 ii मुनीश चन्द्र शर्मा

फतेहगंज पूर्वी (बरेली)। थाना क्षेत्र में पुलिस द्वारा चलाए जा रहे सघन चेकिंग अभियान के दौरान एक युवक को अवैध तमंचा और जिंदा कारतूस के साथ गिरफ्तार किया गया। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ आर्म्स एक्ट में मुकदमा दर्ज कर उसे न्यायालय में पेश करने की कार्रवाई शुरू कर दी है।

पुलिस के अनुसार 15 अप्रैल की रात उपनिरीक्षक सुनील कुमार चौधरी, उपनिरीक्षक संगम शर्मा व हमराही कांस्टेबल दीपक के साथ क्षेत्र में शांति व्यवस्था बनाए रखने व अपराधियों की धरपकड़ के लिए गश्त पर थे। इसी दौरान निवड़िया मोड़ की ओर जाते समय एक संदिग्ध युवक दिखाई दिया, जो पुलिस को देखकर तेजी से चलने लगा। शक होने पर पुलिस टीम ने घेराबंदी कर उसे पकड़ लिया।

तलाशी के दौरान युवक की लोवर की दाहिनी जेब से एक 315 बोर का अवैध तमंचा तथा दूसरी जेब से एक जिंदा कारतूस बरामद हुआ। पूछताछ में युवक ने अपना नाम कैलाश पुत्र नेतराम निवासी ग्राम पचौमी थाना फरीदपुर, उम्र करीब 22 वर्ष बताया। आरोपी तमंचा रखने का कोई वैध लाइसेंस प्रस्तुत नहीं कर सका।

पुलिस ने मौके पर ही आवश्यक विधिक कार्रवाई पूरी करते हुए आरोपी को रात करीब 11:17 बजे गिरफ्तार कर लिया। बरामद तमंचा और कारतूस को सील कर कब्जे में लिया गया तथा थाना फतेहगंज पूर्वी में आरोपी के खिलाफ धारा 3/25 आर्म्स एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है।

पुलिस का कहना है कि क्षेत्र में अवैध हथियार रखने वालों के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा और दोषियों के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!