एक विचित्र पहल सेवा समिति ने युवती के विवाह में बढ़ाया सहयोग, जरूरतमंद परिवार को मिली बड़ी मदद
टेन न्यूज़ ii 19 अप्रैल 2026 ii ब्यूरो चीफ रामजी पोरवाल
औरैया (उ.प्र.) — समाजसेवी संस्था एक विचित्र पहल सेवा समिति (रजि.) ने एक बार फिर मानवता की मिसाल पेश करते हुए आर्थिक रूप से कमजोर परिवार की बेटी के विवाह में सहयोग प्रदान किया।
जानकारी के अनुसार कानपुर रोड स्थित होटल जेके टावर के सामने पन्नी की झोपड़ी में रहने वाले गंभीर और उनकी पत्नी पूजा लोहा पीटकर अपने परिवार का भरण-पोषण करते हैं। उनकी पुत्री कु. खुशबू का विवाह 20 अप्रैल 2026 को ग्राम दरार निवासी इमलेश के साथ होना तय है। आर्थिक तंगी के चलते परिवार ने संस्था से मदद की गुहार लगाई थी।
समिति के सदस्यों ने विवाह से पूर्व खुशबू के घर पहुंचकर रोली-चावल से तिलक, माल्यार्पण व पुष्प वर्षा कर उसका अभिनंदन किया। इसके बाद संस्था और जनसहयोग से 30 किलो आटा, 5 किलो चावल, दाल, गुड़, कपड़े, ज्वेलरी, स्टील बर्तन, बेडशीट, कुकर, बाल्टी, चाय केतली, ट्रैवल बैग, श्रृंगार सामग्री सहित अन्य गृह उपयोगी सामान और आर्थिक सहायता प्रदान की गई।
समिति के अध्यक्ष राजीव पोरवाल (रानू) ने बताया कि अब तक संस्था द्वारा 70 जरूरतमंद बेटियों के विवाह में सहयोग किया जा चुका है और खुशबू की यह 71वीं सहायता है। वहीं संस्थापक आनंद नाथ गुप्ता एडवोकेट ने कहा कि संस्था आगे भी निरंतर जनसेवा के कार्य करती रहेगी।
इस अवसर पर महिला शाखा तुलसी “सखी ग्रुप” की अध्यक्ष लक्ष्मी बिश्नोई, प्रभारी बबिता गुप्ता, एकता पुरवार, मंजू गुप्ता, अनीता गुप्ता, मधु बिश्नोई, प्रभा गहोई, मंगला शुक्ला, ऋचा गुप्ता (इटावा), रामकुमार गुप्ता, हिमांशु दुबे, राजू बिश्नोई, सतीश पोरवाल सहित कई लोग मौजूद रहे।
संस्था द्वारा किए गए इस पुनीत कार्य की क्षेत्र में सराहना हो रही है और परिवार ने सहयोग के लिए आभार जताया।
