• Mon. Apr 20th, 2026

Ten News One

Short Breaking News All Trending Topic Hindi

भारतीय किसान संघ के पदाधिकारियों की बैठक, किसान मुद्दों पर हुई चर्चा

ByTen News One Desk

Apr 20, 2026
13 Views

भारतीय किसान संघ के पदाधिकारियों की बैठक, किसान मुद्दों पर हुई चर्चा


टेन न्यूज़ ii 20 अप्रैल 2026 ii डेस्क न्यूज़

हरदोई। भारतीय किसान संघ, जनपद हरदोई के जिला अध्यक्ष यादगीर सिंह, जिला जैविक प्रमुख महेंद्र पाल सिंह (उर्फ पप्पू सिंह) सहित अन्य पदाधिकारियों ने रामपुर में संगठन के जिला अध्यक्ष एवं महामंत्री से शिष्टाचार भेंट की।

बैठक के दौरान किसानों से जुड़े विभिन्न महत्वपूर्ण मुद्दों पर विस्तार से चर्चा की गई। पदाधिकारियों ने खेती-किसानी की वर्तमान स्थिति, जैविक कृषि को बढ़ावा देने, किसानों की समस्याओं के समाधान तथा संगठन को और अधिक मजबूत बनाने पर विचार-विमर्श किया।

बैठक के उपरांत पदाधिकारी मुरादाबाद स्थित सर्किट हाउस पहुंचे, जहां आयुक्त (कमिश्नर) द्वारा उनके ठहरने की समुचित व्यवस्था कराई गई।

जिला जैविक प्रमुख महेंद्र पाल सिंह (पप्पू सिंह), निवासी ग्राम झरसा केसरी, ने बताया कि भारतीय किसान संघ किसानों के हितों के लिए लगातार कार्य कर रहा है और भविष्य में भी उनकी समस्याओं को प्रमुखता से उठाता रहेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!